फव्वारे के पाइप से महिला की हत्या, पहले मित्रता का डाल चुका है दबाव

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
जिले के देचू थानान्तर्गत चांदसमा गांव के गोविंदपुरा की ढाणी में घुसे एक युवक ने अकेली महिला की मंगलवार को फव्वारे के पाइप से हत्या कर दी। इससे गांव में सनसनी फैल गई। मौके से फरार होने वाले युवक को रात में गिरफ्तार कर किया गया।
वृत्ताधिकारी (बालेसर) राजूराम चौधरी ने बताया कि चांदसमा में गोविंदपुरा निवासी कमला कंवर (25) पत्नी आइदान सिंह की हत्या की गई है। मृतका के देवर महेन्द्रसिंह पुत्र गुमानसिंह की शिकायत पर गोविंदपुरा निवासी श्रवणसिंह पुत्र पन्नेसिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। हत्या के बाद आरोपी श्रवणसिंह मौके से फरार हो गया था। थाना प्रभारी राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने संभावित ठिकानों पर दबिशें देकर रात को उसे हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उसे देर रात गिरफ्तार किया गया।
मित्रता के लिए डाल रहा था दबाव
पुलिस का कहना है कि आरोपी श्रवणसिंह लम्बे समय से मृतका पर मित्रता करने का दबाव डाल रहा था। परेशान महिला ने गत मई में देचू थाने में उसके खिलाफ एफआइआर भी दर्ज कराई थी, लेकिन पारिवारिक मामला होने से समझौता हो गया था। पुलिस ने एफआर लगा दी थी।
लम्बे समय बाद लौटा, महिला से मिलने पहुंचा
एफआइआर में समझौता होने के बाद युवक मजदूरी के लिए बाहर चला गया था। वह दो-तीन दिन पहले ही गांव लौटा था। मृतका का पति बेंगलुरु में फर्नीचर का काम करता है। उसके दो बच्चे हैं। सास-ससुर सुबह धार्मिक स्थान चले गए थे। ढाणी में महिला अकेली ही थी। आरोपी को इसका पता था। वह महिला से मिलने ढाणी में जा पहुंचा।
महिला ने विरोध किया, लेकिन बच न सकी
पुलिस को अंदेशा है कि आरोपी बदनीयती से ढाणी में घुसा होगा। अरण्डी के फूल तोड़ रही महिला ने उसका तीव्र विरोध किया। गुस्साए युवक ने फव्वारे के पाइप से महिला पर कई वार किए। जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। फिर युवक भाग गया। जिसे रात को पकड़ लिया गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3aQGAIT
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment