राष्ट्रीय-अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ रहा जैविक खेती का प्रचलन

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
स्वदेशी जागरण मंच व भारतीय किसान संघ के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को दो दिवसीय स्वदेशी आहार प्रदर्शनी शुरू हुई। प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए मंच के राष्ट्रीय संगठन मंत्री कश्मीरीलाल ने राष्ट्रीय-अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जैविक कृषि के बढते हुए प्रचलन और उपभोग के विषय पर प्रकाश डाला। इससे आत्मनिर्भर खेती बनने और रसायन उपभोग पर खर्च हो रही विदेशी मुद्रा की बचत के बारे में भी जानकारी दी। उद्घाटन सत्र में कार्यक्रम संयोजक अतुल भंसाली सहित अतिथियों महापौर दक्षिण वनिता सेठ, प्रांत संघचालक हरदयाल, पूर्व विधायक कैलाश भंसाली आदि ने जैविक खाद्यान्न के बारे में लोगो को जागरुकता लाने और इसके अधिक से अधिक उपयोग पर जोर दिया। प्रदर्शनी में सैंकड़ों किसानों ने भाग लिया और अपने अनुभव साझा किए
-
ऑर्गेनिक दुनिया से मंगा सकेंगे जैविक खाना
प्रदर्शनी में कई किसानों ने जैविक खाद्यान्न उत्पाद, जैविक खाद-बीज की स्टॉल्स लगाई। प्रदर्शनी में एक स्टॉल भी लगाई गई। जिसमे आम जन ऑनलाइन-ऑफलाइन वेब लिंक के माध्यम से शुद्ध जैविक खाना घर पर ही मंगाने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा सकेगी, जिसका नाम ऑर्गेनिक दुनिया रखा गया है ।
--



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3pvHz9L
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment