घरेलू गैस सिलेण्डर अब 907 रुपए का

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. गत एक अक्टूबर को केवल व्यवसायिक सिलेण्डर महंगे करने वाली तेल कम्पनियों ने पांच दिन बाद ही यू टर्न लेते हुए बुधवार को घरेलू गैस के दाम 15 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ा दिए। इसी के साथ 14.2 किलो का घरेलू गैस का सिलेण्डर अब 907 रुपए का हो गया है। इस साल नौ महीने में घरेलू गैस की कीमतों में 200 रुपए से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। जनवरी में सिलेण्डर की कीमत करीब 700 रुपए थी।

ऐसे महंगा हुआ सिलेण्डर
महीना ------ 14.2 किलो के सिलेंडर की कीमत
जनवरी ------- 701.50 रुपए
फरवरी ------- 801.50 रुपए
मार्च ------- 826.50 रुपए
जून ------- 816.50 रुपए
जुलाई ------- 842 रुपए
अगस्त ------- 867 रुपए
सितम्बर ------- 892 रुपए
अक्टूबर ------ 907 रुपए

..........
कॉमर्शियल में मामूली कटौती
तेल कम्पनियों ने एक अक्टूबर को अलग-अलग भार के विभिन्न व्यवसायिक सिलेण्डर महंगे किए थे, लेकिन पांच दिन बाद बुधवार को इनके दामों में मामूली कटौती की गई है। अब 19 किलो का व्यवसायिक सिलेण्डर 2.50 रुपए सस्ता किया गया है हालांकि सितम्बर की तुलना में यह 33.50 रुपए महंगा है।

जोधपुर में एलपीजी कीमतें
14.2 किलो सिलेण्डर-------- 907 रुपए
5 किलो सिलेण्डर ----------- 334
5 किलो एफटीएल न्यू कनेक्शन------- 1537.50
5 किलो एफटीएल रीफिल ----------- 533
19 किलो सिलेण्डर--------- 1758.50
35 किलो सिलेण्डर -------3239.50
47.5 किलो सिलेण्डर----- 4393



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3iBhF02
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment