एक महीने में पेट्रोल 8 व डीजल 9 रुपए महंगा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. सार्वजनिक क्षेत्र की तीनों तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि करने के कारण शुक्रवार को श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में पेट्रोल 120 रुपए लीटर पहुंच गया। जोधपुर में पेट्रोल 115.71 रुपए लीटर हो गया। बीती रात तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत में 37 पैसे का इजाफा किया था। उधर श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में डीजल 111 रुपए लीटर से अधिक महंगा हो गया। जोधपुर में डीजल 107 लीटर पर पहुंचा।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढऩे की वजह से तेल कंपनियां ईंधन में एक-दो दिन में 30 से 40 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि कर रही है। एक महीने में पेट्रोल 8 रुपए और डीजल 9 रुपए लीटर महंगा हो गया है। जोधपुर में एक महीने पहले 29 सितंबर को पेट्रोल की कीमत 108.17 और डीजल की 98.66 रुपए लीटर थी।

जोधपुर में एक महीने में ऐसे बढ़े दाम
दिन -------------- पेट्रोल ------- डीजल
29 सितम्बर ------- 108.44 -------98.66
5 अक्टूबर ------- 109.48 -------100.28
10 अक्टूबर -------111.05 -------102.17
15 अक्टूबर -------112.10 -------103.30
29 अक्टूबर ------- 115.71 ------- 107.03
.....................

प्रदेश में यहां सर्वाधिक महंगा ईंधन
शहर -------------- पेट्रोल ------- डीजल
श्रीगंगानगर ------- 120.79 ------- 111.68
हनुमानगढ़ -------120.07 ------- 111.02
जैसलमेर ------- 118.70 ------- 109.77
बीकानेर ------- 118.71 ------- 109.77



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3Crdk7K
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment