जोधपुर एयरपोर्ट पर 6 घण्टे में 18 फ्लाइट, हर आधे घण्टे में विमान उतरेगा-चढ़ेगा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. नागर विमानन निदेशालय की ओर से रविवार से देश भर के एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल लागू किया जा रहा है। जोधपुर में रविवार से कोलकाता और इंदौर के लिए नई फ्लाइट शुरू होगी। एक नवंबर से अहमदाबाद के लिए नई फ्लाइट शुरू होगी। जोधपुर एयरपोर्ट पर छह घण्टे में 18 फ्लाइट का संचालन होगा। ऐसे में एयरपोर्ट पर दिन भर विमान चढ़ते-उतरते रहेंगे। हर आधे घण्टे में एक विमान लैंड होगा और टेकऑफ करेगा। कुल मिलाकर जोधपुर अब नौ शहरों से हवाई मार्ग के जरिए कनेक्ट हो जाएगा। मार्च 2020 के बाद पहली बार एयरपोर्ट फुल ऑपरेशन में होगा। विशेष बात यह है कि जोधपुर से दिल्ली और मुंबई के लिए पांच-पांच फ्लाइट उपलब्ध होगी। दिल्ली के लिए पहली फ्लाइट सुबह 11.30 बजे और अंतिम फ्लाइट अपहराह्न 3.30 पर उड़ान भरेगी। मुंबई के लिए पहली फ्लाइट सुबह 11.55 और अंतिम फ्लाइट अपराह्न 4.20 पर होगी। ऐसे में राजनेता और मंत्री किसी समारोह, महत्वपूर्ण कॉन्फ्रैंस/सेमिनार में भाग लेने के लिए आकर यहां तीन-चार घण्टे रुककर उसी दिन वापस प्रस्थान कर सकेंगे।

उत्तरी-पूर्वी भारत से पहली बार जुड़ेगा जोधपुर
इंडिगो एयरलाइंस रविवार से जोधपुर-कोलकाता विमान सेवा शुरू करने जा रही है। पहली बार जोधपुर, कोलकाता से सीधा जुड़ेगा। यह सफर पौने तीने घण्टे में पूरा होगा। किराया भी 5500 रुपए के आसपास रखा गया है। जोधपुर के लोग सुबह बैठकर दोपहर में कोलकाता पहुंच सकेंगे। देश के उत्तरी-पूर्वी हिस्सा पहली बार एयर कनेक्टिविटी से मारवाड़ से जुडऩे जा रहा है।

पहली फ्लाइट अहमदाबाद की, अंतिम बेंगलुरू की
नए विंटर शेड्यूल के तहत पहली फ्लाइट अहमदाबाद की है जो सुबह 10.50 बज आकर 11.10 बजे वापस निकल जाएगी। अंतिम फ्लाइट बेंगलुरू की रहेगी जो शाम 5.10 पर उड़ान भरेगी।

आज से यह शेड्यूल होगा लागू
फ्लाइट ------------आगमन----प्रस्थान ----ऑपरेशन----एयरलाइंस
1 अहमदाबाद----10.50 ----- 11.10 -----1,2,3,4,5,6 ----- इंडिगो
2 कोलकाता ----- 11.00 ----- 11.30 ----- 1,3,5,7 ----- इंडिगो
3 दिल्ली ----- 11.00 ----- 11.30 ----- 2,4,6 ----- इंडिगो
4 मुंबई ----- 11.20 ----- 11.55 ----- प्रतिदिन ----- एयर इंडिया
5 हैदराबाद ----11.50 ----- 12.20 -----प्रतिदिन ----- इंडिगो
6 बेंगलुरू -----12.05 -----12.35 ----- प्रतिदिन ----- इंडिगो
7 मुंबई -----12.30 ----- 1.00 ----- प्रतिदिन ----- इंडिगो
8 दिल्ली ----- 12.45 -----1.05 ----- प्रतिदिन ----- स्पाइस जेट
9 मुंबई -----1.10 ----- 1.45 ----- प्रतिदिन ----- विस्तारा
10 चैन्नई -----1.30 -----2.00 -----प्रतिदिन ----- इंडिगो
11 दिल्ली -----2.00 -----2.30 ----- प्रतिदिन -----इंडिगो
12 दिल्ली -----2.15 -----2.55 ----- प्रतिदिन -----एयर इंडिया
13 दिल्ली -----2.55 -----3.30 ----- प्रतिदिन ----- विस्तारा
14 मुंबई -----3.10 ----- 3.40 -----प्रतिदिन -----स्पाइस जेट
15 मुंबई -----3.50 -----4.20 ----- प्रतिदिन -----इंडिगो
16 बेलगाम -----4.10 -----4.30 -----2,4,7 ----- स्टार एयर
17 इंदौर ----- 4.30 ----- 5.00 ----- प्रतिदिन ----- इंडिगो
18 बेंगलुरू -----4.40 -----5.10 -----2,4,6 ----- स्पाइस जेट
(सभी फ्लाइट का समय सुबह से लेकर शाम तक है। ऑपरेशन 1,2,3,4,5,6,7 का अर्थ क्रमश: सोम, मंगल,बुध, गुरु, शुक्र, शनि व रविवार से है।)

.......................
‘विंटर शेड्यूल रविवार से लागू होने जा रहा है। विशेष बात यह है कि दिल्ली और मुंबई के लिए यात्रियों को कई विकल्प उपलब्ध रहेंगे।’
-अवधेश अग्रवाल, जोधपुर एयरपोर्ट निदेशक



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3q1BqSS
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment