जोधपुर. मारवाड़ में रविवार को सूखा रहा। अधिकांश स्थानों पर दिन भर आसमान साफ रहने से धूप खिली रही। उधर बरसाती बादलों की आवाजाही कम होते ही दिन में नमी का स्तर 50 फ़ीसदी से कम हो गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिन में एंटीसाइक्लोनिक सरकुलेशन स्थापित होने के बाद मानसूनी हवाएं (SW Mansoon) पीछे हटने शुरू हो जाएगी।
सूर्य नगरी में रविवार को न्यूनतम तापमान 26.9 और अधिकतम 35.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वातावरण में अधिकतम आपेक्षिक आद्र्रता 78 और न्यूनतम आपेक्षिक आद्रता 49 रिकॉर्ड की गई। दिन भर आसमान लगभग साफ रहने से धूप निकली रही। कभी कभार सफेद बादलों की जरूर आवाजाही देखने को मिली। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा। फलोदी में रात का पारा 27.2 और दिन का 35.8 डिग्री मापा गया।
जैसलमेर और बाड़मेर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 25 व 26.5 और अधिकतम 36.6 वह 36.5 डिग्री रहा। श्री गंगानगर 38.4 डिग्री के साथ प्रदेश का सर्वाधिक गर्म स्थान रहा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3FgYNgs
0 comments:
Post a Comment