ऑनलाइन बिजनेस का झांसा देकर युवती से 4.2 लाख रुपए ऐंठे

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
मण्डोर थानान्तर्गत बालसमन्द के नयाबास में ऑनलाइन बिजनेस शुरू करने का झांसा देकर एक युवती से 4.20 लाख रुपए ऐंठ लिए गए। पीडि़ता की शिकायत पर मण्डोर थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया। इनमें से तीन आरोपी जैसलमेर के भणियाणा थाने में गिरफ्तार हो चुके हैं।

पुलिस के अनुसार बालसमन्द क्षेत्र में नयाबास निवासी ममता पुत्री नरेशसिंह गहलोत की शिकायत पर मण्डोर निवासी मंजूर अली पुत्र हाजी मोहम्मद, मूलत: गिंगाला हाल चौपासनी में अपना नगर निवासी रघुवीरदास पुत्र किशनदास, गुरों का तालाब निवासी अजय मुण्ड पुत्र राजाराम जाट और निसार खान के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। युवती का आरोप है कि मंजूर अली ने ऑनलाइन बिजनेस शुरू करने का झांसा दिया था। गत दस फरवरी को अपने सीनियर से जूम ऐप के जरिए मीटिंग कराई थी। व्यवसाय शुरू करने के लिए 2.70 लाख रुपए जमा कराने की बात बताई। झांसे में आई युवती ने दस हजार रुपए उसी दिन मंजूर अली को जमा कराए थे। दूसरे दिन 40 हजार रुपए और दिए गए। जबकि 2.20 लाख रुपए पिता ने परिचितों से ब्याज पर उधार लाकर जमा कराए थे। फिर आरोपियों ने और अधिक मुनाफा कमाने के लिए अपने रिश्तेदार से 1.50 लाख रुपए में शामिल करने का झांसा दिया। तब युवती ने माता-पिता से 1.50 लाख रुपए लेकर और जमा करा दिए। इसके बाद आरोपियों ने असलियत बयां की और कहा कि उन्होंने धोखे से उसे शामिल किया है। फिर युवती पर भी सदस्य बनाने का दबाव डाला।
आरोपियों के खिलाफ जैसलमेर के भणियाणा थाने में मामला दर्ज कराया जा चुका है। पुलिस ने अजय मुण्ड, रघुवीरदास व उगमाराम को गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर लिया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3oMcQ7U
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment