हर रोज 250 प्लेटलेट्स की दरकार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जोधपुर में डेंगू का कहर बढ़ रहा है। डेंगू, मलेरिया समेत विभिन्न प्रकार के वायरल बीमारियों में लोगों की प्लेटलेट्स डाउन हो रही है। जोधपुर में इन दिनों सर्वाधिक टेस्ट कंपलीट ब्लड काउंट्स के हो रहे हैं। इस कारण आजकल हर रोज 250 प्लेटलेट्स की खपत जोधपुर में हो रही है। मौसमी बीमारियों की सीजन में सरकारी व निजी लैब मिलाकर हर रोज डेढ़ हजार से ज्यादा टेस्ट सीबीसी के हो रहे हैं। सरकारी व निजी ब्लड बैंक मिलाकर 250 प्लेटलेट्स की मरीजों को दरकार रहती है।

औसतन हर रोज 50 प्लेटलेट्स इश्यू हो रही

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हर रोज उम्मेद अस्पताल, एमडीएम व एमजीएच ब्लड बैंक से 50 सिंगल डोनर प्लेटलेट्स यानी एसडीपी इश्यू हो रही है। यहां भर्ती मरीजों व निजी अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए भी प्लेटलेट्स जा रही है। एमडीएम में 24, एमजीएच में 18 और उम्मेद करीब 5 प्लेटलेट्स इश्यू हो रही है।

एम्स में खपत नहीं
एम्स में ट्रांसफ्यूजन एंड मेडिसिन ब्ल्ड बैंक की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अर्चना बाजपेयी ने कहा कि एम्स में इन दिनों प्लेटलेट्स की इतनी खपत नहीं है। डेंगू के मरीज आते है, लेकिन प्लेटलेट्स की इतनी जरूरत नहीं पड़ी, ऐसे गंभीर मरीज आ नहीं रहे, जिनकी बहुत ज्यादा प्लेटलेट्स डाउन हो गई हो। एक प्लेटलेट्स इश्यू हुई थी, वह भी कैंसर मरीज के लिए इश्यू हुई।

रक्तदान संगठनों के पास आ रहे हर रोज 50 फोन

लाल बूंद जिंदगी रक्षक सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष रजत गौड़ ने कहा कि हर रोज 50 फोन आ रहे है। बाबा रामदेव समाज सेवा संस्थान के राष्टीय अध्यक्ष करणसिंह राठौड़ ने बताया कि उनके पास प्रतिदिन 30-40 फोन प्लेटलेट्स संबंधित आ रहे है। जोधपुर ब्लड डोनर्स संस्थापक विशाल हिंदुस्तानी ने बताया कि उनके पास भी 40-50 फोन आ जाते है। ये संगठन दिन-रात एक कर मरीजों को प्लेटलेट्स दिलवा रहे है।

इनका कहना हैं...
मौसमी बीमारियों की सीजन के कारण प्लेटलेट्स की डिमांड बढ़ी हुई है। डिमांड आते ही तुरंत मरीजों को एसडीपी मुहैया कराई जा रही है।

डॉ. मंजू बोहरा, विभागाध्यक्ष, इम्यूनो हेमेटोलॉजी एवं ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग, डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2YzgXsY
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment