पेट्रोल--डीजल 20 दिन में 5 रुपए महंगा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में बढ़ोतरी होने से तेल कम्पनियां भी लगातार पेट्रोल-डीजल महंगा करती जा रही है। पिछले बीस दिनों में जोधपुर में पेट्रोल और डीजल करीब 5 रुपए महंगा हो गया है। मंगलवार को शहर में एक लीटर डीजल की कीमत 104.06 रुपए थी। पेट्रोल 112.83 रुपए प्रति लीटर में बिका।

कच्चे तेल की कीमत 85 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गई है जिसके चलते तेल कम्पनियां हर एक दो दिन में 25 से 30 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर रही है। ईंधन महंगा होने से पेट्रोल पंपों की बिक्री पर भी विपरित असर पड़ा है। दुर्गाष्टमी के मौके पर दुपहिया व चार पहिया वाहन निर्माताओं के यहां अधिकांशत: अधिक एवरेज देने वाली गाडिय़ों की बिक्री हुई। वाहन चालक अब इलेक्ट्रिक व्हीकल का भी विकल्प देख रहे हैं।

शहर में ऐसे बढ़े ईंधन के दाम
दिन ------------ डीजल ------ पेट्रोल
28 सितम्बर ----- 98.66 ------108.17
5 अक्टूबर ------ 100.28 ------ 109.48
7 अक्टूबर ------ 101.04 ------ 110.11
10 अक्टूबर ------102.17 ------111.05
15 अक्टूबर ------ 103.30 ------112.10
19 अक्टूबर ------ 104.06 ------ 112.83

श्रीगंगानगर में पेट्रोल 118 रुपए और डीजल 108 रुपए लीटर
सर्वाधिक महंगे ईंधन वाले 5 जिले
जिला ---------- पेट्रोल ------ डीजल
श्रीगंगानगर ------117.86 ------108.66
हनुमानगढ़ ------117.14 ------ 108
बीकानेर ------ 115.78 ------ 106.75
जैसलमेर ------ 115.77 ------ 106.75
चूरू ------ 114.91 ------ 105.95



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/30Eo9Fj
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment