15 मिनट में महिला व युवक से लूटे थे दो मोबाइल, दोनों गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
खाण्डा फलसा थाना पुलिस ने महिला व युवक से दो मोबाइल लूटने के मामलों का चौबीस घंटे में खुलासा कर रविवार को दोनों युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने 15 मिनट के अंतराल में दोनों वारदातें की थी।
थानाधिकारी दिनेश लखावत ने बताया कि सिंहपोल निवासी प्रतिभा पत्नी हरीश सोनी शनिवार शाम 5.15 बजे बच्चों को लाने के लिए घर से निकली थी। इतने में पीछे से बाइक सवार दो युवक पास आए और हाथ में झपट्टा मार मोबाइल लूट ले गए थे। इसके 15 मिनट बाद ही मूलत: भाचरना हाल सुखानंद की बगेची निवासी राकेश पुत्र श्रवणराम बिश्नोई बकरा मण्डी से सिवांची गेट की तरफ आ रहा था। रास्ते में पीछे से मोटरसाइकिल सवार दो युवक आए और मोबाइल लूटकर भाग गए थे।
पन्द्रह मिनट के अंतराल में दो वारदातें होने पर पुलिस हरकत में आई और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। उनसे मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने तलाश कर सूरसागर की गणेश कॉलोनी में कुत्तों का बाड़ा के पास निवासी राहुल (19) पुत्र ताराचंद मेघवाल व पंचुड़ी (19) पुत्र सुरेश आदिवाल को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में एएसआइ कालूराम, हेड कांस्टेबल भंवरलाल, कांस्टेबल राजाराम, रेंवतराम, मांगीलाल शामिल थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3n4Xjh8
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment