SPORTS--गजेन्द्र ने जीता गोल्फ मेडल राउण्ड

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
सरदार क्लब में दो दिवसीय 18 गोल्फ कप का मेडल राउण्ड खेला गया। गोल्फर नरेन्द्रसिंह चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता का खिताब गजेन्द्रसिंह खिमाड़ा ने जीता। दूसरे स्थान पर परीक्षित सिंह व तीसरे स्थान पर रामदेव बडिय़ासर रहे। विजेताओं को हैण्डीक्राफ्ट निर्यातक ऋषिराज हाड़ा ने पुरस्कृत किया।
---
सांगसिंह अध्यक्ष व शाकिर सचिव निर्वाचित
जोधपुर जिला खो-खो संघ के रविवार को निर्विरोध चुनाव हुए। चुनाव अधिकारी दौलतराम झंवर ने बताया कि सांगसिंह अध्यक्ष, डॉ आदम सिसोदिया वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भूराराम चौधरी, मोहम्मद जाकिर व प्रकाश चौधरी उपाध्यक्ष, शाकिर अली सचिव, सरोज भाटी, शोएब खान, लक्ष्मी भाटी व शोयब मेहर संयुक्त सचिव व विक्रमसिंह भाटी कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए।सदस्यों के रूप में चांद मोहम्मद, डॉभैरुप्रकाश, संदीप कुमार, हारुन, डोली पंवार, आसिफ मोदी व राजेन्द्र चौधरी निर्वाचित हुए।
--
तीरंदाजी प्रतियोगिता सम्पन्न
जिला तीरंदाजी संघ की ओर से शिकारगढ स्थित स्प्रिट आर्चरी एकेडमी में जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित की गई। संघ सचिव सुरेन्द्रसिंह ने बताया कि इंडियन राउण्ड जूनियर में अमरदीप पहले, तेजेन्द्रसिंह दूसरे व मोहित वैष्णव तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में एकता पहले, युक्ता दूसरे व खुशीकंवर तीसरे स्थान पर रही। सब जूनियर वर्ग में इंडियन राउण्ड में एकता वैष्णव पहले, लवजीत दूसरे व सुभित तीसरे स्थान पर रहे। रीकर्व में कृष्णपाल सिंह पहले, लक्षिता परिहार पहले कम्पाउण्ड राउण्ड में तीर्थ स्वामी पहले स्थान पर रहे।
---
चौधरी बने अध्यक्ष
जोधपुर जिला एथलेटिक संघ की कार्यकारिणी के चार वर्षीय चुनाव रविवार को बलदेव नगर स्थित विद्यालय में निर्विरोध सम्पन्न हुए। चुनाव अधिकारी मजाहिर सुल्तान जई की देखरेख व जिला खेल अधिकारी प्रतिनिधि व बॉक्सिंग कोच विक्रमसिंह भाटी के पर्यवेक्षण में हुए चुनाव में महेश चौधरी को अध्यक्ष, रामकरण कड़वासरा को सचिव व श्रीराम सिंह शेखावत को कोषाध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हुए। साथ ही, 17 सदस्यों की कार्यकारिणी बनाकर संघ की बागडोर सौंपी गई।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3C5XvTq
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment