'सुरक्षा कवचÓ लगवाने से जा रही थी, रास्ते में ही आ गई मौत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

'सुरक्षा कवचÓ लगवाने से जा रही थी, रास्ते में ही आ गई मौत
-ट्रक ने कुचला बुलेट सवार महिला को
जोधपुर.
मण्डोर थानान्तर्गत पन्नालाल गौशाला रोड पर तेज रफ्तार व लापरवाही से आए ट्रक की चपेट से बुधवार देर रात बुलेट सवार महिला की मौत हो गई। जबकि बुलेट चला रहे पुत्र के मामूली चोट आई।
पुलिस के अनुसार भदवासिया हरिजन बस्ती निवासी मीनाक्षी (40) पत्नी हीरालाल वाल्मिकी अपने पुत्र वैभव के साथ वैक्सीन लगवाने के लिए घर से बुलेट पर रवाना हुई। पन्नालाल गौशाला रोड से कुछ आगे निकलने पर पीछे से तेज रफ्तार व लापरवाही से आए एक ट्रक ने बुलेट को टक्कर मार दी। जिससे वैभव व उसकी मां मीनाक्षी उछलकर अलग-अलग दिशा में जा गिरे। सड़क पर गिरने से महिला को ट्रक ने कुचल दिया। वह गंभीर घायल हो गई। आस-पास के लोगों ने पुत्र वैभव की मदद से उसे मथुरादास माथुर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मृत्यु हो गई।

एएसआइ सवाईसिंह अस्पताल पहुंचे और पुत्र वैभव की तरफ से ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया। साथ ही पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजन को सौंपा। उधर, चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3zinMf6
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment