जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रविंद्र सिंह भाटी की ओर से प्रदेश के विश्वविद्यालयों की विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को विधानसभा का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश के कई छात्र संगठनों के छात्र नेता और विभिन्न विद्यार्थी शामिल होंगे।
भाटी ने शनिवार को यहां पत्रकारों को कि कोविड-19 में कक्षाएं नहीं लगने और विश्वविद्यालय बंद होने के बावजूद प्रदेश के समस्त विवि और कॉलेजों में कई मद के नाम पर फीस वसूली की गई। जबकि उन सेवाओं का विद्यार्थियों ने कभी उपयोग ही नहीं किया। परीक्षा नहीं होने के बावजूद परीक्षा शुल्क वसूला गया है। कोरोना के कारण बेरोजगारी अधिक बढ़ गई है। युवाओं को पर्याप्त बेरोजगारी भत्ता नहीं मिल रहा है। साथ ही प्रदेश में सरकारी नौकरियों में भर्ती प्रक्रिया की स्थिति भी बहुत दयनीय हैं।
गौरतलब है कि भाटी ने 4 अगस्त को जेएनवीयू के केंद्रीय कार्यालय में शुल्क कटौती की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था जिसके बाद उसके सहित तीन विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय प्रशासन ने निलंबित कर दिया। इसके विरोध में जेएनवीयू के विद्यार्थियों ने जोधपुर कलेक्ट्रेट के बाहर भारी विरोध प्रदर्शन किया। भाटी सहित कई छात्रों ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों का दौरा कर छात्र संगठनों को एकजुट किया और अब विधानसभा का घेराव किया जा रहा है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3z2RaGl
0 comments:
Post a Comment