‘महामहिम’ के बहाने ही सही शहर की सड़कें तो सुधरेगी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. हर शहरवासी बदहाल सडक़ों से परेशान है। शासन-प्रशासन को कोस रहा है, लेकिन उसकी सुनवाई कोई करना नहीं चाहता। कुछ दिन बाद उप राष्ट्रपति वैकेंया नायडू के प्रस्तावित दौरे को लेकर जरूर १५ लाख के कार्य करवा जाएंगे। सडक़ों के पेच वर्क और अन्य सुधार के कार्य सिर्फ तीन दिन में ही पूरे कर लिए जाएंगे। वीआइपी विजिट के लिए यह पेच वर्क जिस गति से होंगे, उससे आम जनता को भी कुछ राहत मिलेगी। खैर यह तो तय है कि आगे एक या दो सडक़ की दशा ही सुधरेगी, लेकिन महामहिम के बहाने कुछ राहत जोधपुरवासियों को भी मिल सकेगी।

वीआइपी विजिट के कार्य
- ४.८३ लाख में बेरिकेडिंग की जाएगी, इससे यातायात डायवर्ट किया जा सके।
- ३.६२ लाख में सर्किट हाउस में रखरखाव व अन्य कार्य
- ४.२२ लाख में सडक़ पेचवर्क
- ३ लाख में पेंटिंग व अन्य कार्य करवाए जाएंगे
(यह सभी कार्य पीडब्ल्यूडी करवा रहा है, निगम-जेडीए व अन्य विभागों की जिम्मेदारी कुछ अलग होगी)

कुछ उम्मीद लगा सकते हैं शहरवासी
वीआईपी विजिट के बहाने जिन सडक़ों पर मरम्मत होगी वह सर्किट हाउस के आस-पास की सडक़ें। आइआइटी जाने वाली प्रमुख सडक़ जो कि नागौर रोड है। यहां भी पेचवर्क किया जाएगा। मेहरानगढ़ विजिट का प्रस्ताव है, एेसे में नागौरी गेट जाने वाली सडक़ व किला रोड की हालत भी कुछ सुधर सकती है।


अपने क्षेत्र की बदहाली खुद बताएं
आपके क्षेत्र में सडक़ों की हालत कैसी यह आप खुद सोशल मीडिया के हेशटेग - प्तद्भशस्रद्धश्चह्वह्म्स्रद्गद्वड्डठ्ठस्रड्ढद्गह्लह्लद्गह्म्ह्म्शड्डस्रह्य के जरिये या हमे द्भशस्रद्धश्चह्वह्म्ञ्चश्चड्डह्लह्म्द्बद्मड्ड.ष्शद्व पर ईमेल कर बता सकते हैं। जनता की आवाज उठेगी तो सरकार को दशा सुधारनी होगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39rkagx
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment