प्रवेश पत्र पर लगे फोटो व हस्ताक्षर से मिलान नहीं, दो अभ्यर्थियों पर संदेह

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
सारण नगर स्थित निजी विद्यालय में रीट परीक्षा के दौरान दो अभ्यर्थियों पर किसी अन्य की जगह परीक्षा देने का संदेह होने पर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। एफआइआर दर्ज कर फिलहाल दोनों अभ्यर्थियों को छोड़ा गया।

थानाधिकारी सीताराम खोजा के अनुसार बनाड़ रोड पर सारण नगर स्थित अनंत लुइस स्कूल में दो युवकों के बतौर फर्जी अभ्यर्थी शामिल होने की सूचना मिली। परीक्षा समाप्ति के बाद क्राइम स्पेशल टीम ने बाड़मेर जिले में जाखड़ा गिड़ा गांव निवासी बजरंग पुत्र कोशलाराम जाट और जालोर में करड़ा के पास विड़ा निवासी सुनील पुत्र लालाराम बिश्नोई को पकड़ा। थाने लाकर पूछताछ व जांच की गई। तब सामने आया कि बजरंग के प्रवेश पत्र पर लगा फोटो स्कैन किया हुआ था। जो बजरंग का न होकर किसी अन्य का था। अन्य दस्तावेज पर लगे फोटो व हस्ताक्षर भी भिन्न पाए गए। वहीं, सुनील ने जो हस्ताक्षर किए थे वो मिलान नहीं हुए। दोनों के खिलाफ राजस्थान परीक्षा अधिनियम व धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया। जांच शुरू की गई। फिलहाल पूछताछ के बाद दोनों को छोड़ा गया है। आरोप साबित होने पर दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एक से अधिक आवेदन भरे

सीएसटी को सूचना मिली थी कि बजरंग ने रीट परीक्षा में एक साथ कई आवेदन पत्र भरे हैं। वहीं, सुनील ने भी दो जगह आवेदन किए हैं। दोनों पर अन्य अभ्यर्थियों को परीक्षा में बिठाए जाने का अंदेशा था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39Krkwq
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment