ट्रेनों का टाइम टेबल बदला, फिलहाल स्पेशल के रूप में ही चलेगी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। रेलवे ने कोरोना महामारी के चलते कई ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था। अब कोरोना के मामलों में गिरावट के बीच रेलवे चरणबद्ध तरीके से यात्री ट्रेनों की सामान्य सेवाओं को फि र से शुरू करने की योजना बना रहा है। ऐसे में रेलवे शुक्रवार से नया टाइम टेबल लागू करने जा रहा है। हालांकि ये ट्रेनें स्पेशल के रूप में ही संचालित होगी। इस वजह से यात्रियों को अभी कुछ समय तक ज्यादा किराया देकर यात्रा करनी पड़ेगी। नया टाइम टेबल लागू किए जाने से कई ट्रेनों के संचालन का समय बदल जाएगा। नए टाइम टेबल के अनुसार, जोधपुर से गुजरने वाली ट्रेनों के समय में ५ से १५ मिनट का आंशिक परिवर्तन किया गया है। जबकि जोधपुर से चलने वाली किसी ट्रेन के समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। ऐसे में रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि अगर वे 1 अक्टूबर या उसके बाद सफ र करना चाहते हैं तो नए टाइम टेबल को देखकर ही अपनी यात्रा का प्लान बनाए।

----
जोधपुर तक आएगी साबरमती, लाखों लोगों को फायदा
साबरमती-भगत की कोठी ट्रेन अब लूणी स्टेशन पर आधे घंटे पहले दोपहर करीब ३ बजे आएगी और यह ट्रेन भगत की कोठी की बजाए जोधपुर रेलवे स्टेशन तक करीब ३.२२ पहुंचेगी। इससे गुजरात के पाटन ,बनासकाठा, भीलडी व राजस्थान के जालोर जिले के लाखों यात्रियों को मेड़ता, डेगाना, मकराना फुलेरा होते हुए जयपुर जाने में सुविधा मिलेगी
---

प्रमुख ट्रेनें की नई समय सारणी
ट्रेन संख्या-- कहां से कहां तक-- मौजूदा समय--- परिवर्तित समय---आगमन-प्रस्थान आगमन- प्रस्थान
02323--- हावड़ा-बाड़मेर-- 2.50--- 3.05-- 2.40---2.55

02324-- बाड़मेर-हावड़ा---- 19.20--- 19.40--- 19.10-- 19.30
02473--- बीकानेर- बांद्रा----- 19.35----- 19.55--- 19.30-- 19.50

02474--- बांद्रा-बीकानेर---- 5.30--- 5.40--- 5.20---- 5.30
02489--- बीकानेर- दादर--- 19.25------- 19.45------ 19.20---- 19.40

02490---दादर-बीकानेर---- 7.25-------7.40------ 7.15------ 7.30
04708--- दादर-बीकानेर---- 6.15----- 6.30--------- 6.10------ 6.25

04816---- तिरूच्चिरपल्ली-भगत की कोठी- 7.15--7.25----- 7.10--7.20
04887---- ऋ षिकेश-बाड़मेर--- 16.25--- 16.45--- 16.10---- 16.30

05624---- कामाख्या-भगत की कोठी-- 21.00-- 21.15-- 20.55-- 21.10
05631---- बाड़मेर-गुवाहाटी----- 2.40---- 2.50----- 2.30--- 2.40

05632---- गुवाहाटी-बाड़मेर----- 4.30---- 4.50------ ४.20--- ४.40
06587---- यशवंतपुर-बीकानेर--- 4.35-- 4.45--- 4.25--4.35

06588---- बीकानेर-यशवंतपुर-- 23.20--- 23.45--- 23.10-- 23.35
06864---- मन्नारगुडी--- भगत की कोठी- 14.40-- 14.55--- 14.30-- 14.45

07623---- नांदेड-श्रीगंगानगर--- 8.55--- 9.10--- 8.45--- 9.00
07624---- श्रीगंगानगर--नांदेड़-- 23.40-- 23.55--- 23.30-- 23.45

08243---- बिलासपुर-- भगत की कोठी--- 2.25--- 2.40 ---२.15-- 2.30
08573--- विशाखापट्टनम- भगत की कोठी-- 19.35--- 19.45--- 19.25-- 19.35

08574--- भगत की कोठी-विशाखापट्टनम--- 20.10--- 20.25--- 20.10-- 20.20
09027-- बांद्रा-जम्मूतवी--- 3.25--- 3.35-- 3.15-- 3.25

09028--- जम्मूतवी-बांद्रा--- 23.20--- 23.45--- 23.10-- 23.35
09207--- भावनगर-उधमपुर-- 17.40--- 17.50-- 17.30-- 17.40

09208--उधमपुर-भावनगर---19.45-- 19.55-- 19.40--19.50
09215-- बांद्रा-हिसार-- 3.50-- 4.05--- 3.45-- 4.00

09216--हिसार-बांद्रा--- 23.40-- 23.55--- 23.30--23.45
09222--जम्मूतवी-अहमदाबाद--- 5.05-- 5.20-- 5.00-- 5.15



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3D388GK
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment