आज गणपति स्थापना से अनंत चतुर्दशी तक खरीदारी के लिए शुभ संयोग

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

NAND KISHORE SARASWAT

जोधपुर. भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 10 सितम्बर से दस दिवसीय गणेश उत्सव की शुरुआत हो जाएगी। गणेश उत्सव के पहले दिन देवताओं में प्रथम पूज्य गणेश प्रतिमा की घर में स्थापना कर दस दिनों तक उनकी विधि-विधान से पूजा करने के बाद अनंत चतुर्दशी को जल में विसर्जन किया जाता है। प्रमुख ज्योतिषियों के अनुसार उत्सव के दस दिन भगवान गणेश का दिन होने और शुभ संयोग बनने से इस दौरान खरीदारी और नए कामों की शुरुआत भी सफलता देने वाली रहेगी। आगामी अनंत चतुर्दशी तक खरीदारी के साथ नए कार्यों की शुरुआत के लिए शुभ रहेंगे। शुक्रवार 10 सितंबर को गणेश चतुर्थी के दिन विशेष योग में गहने, वाहनों और नई प्रॉपर्टी की खरीद या फ्लैट बुक कराना फायदेमंद रहेगा।

गणेश स्थापना से अनंत चतुर्दशी तक शुभ संयोग
इस बार 10 से 19 सितंबर तक तिथि, वार और नक्षत्रों से मिलकर ब्रह्म, सर्वार्थसिद्धि, राजयोग, द्विपुष्कर, कुमार और रवियोग बन रहे हैं।

इन शुभ संयोगों से सुख और समृद्धि बढ़ेगी

10 सितंबर, शुक्रवार -ब्रह्म और रवि योग
11 सितंबर, शनिवार- रवि योग, सर्वार्थसिद्धि योग

12 सितंबर, रविवार -राजयोग
13 सितंबर, सोमवार-सर्वार्थसिद्धि

15 सितंबर, बुधवार-रवियोग
16 सितंबर, गुरुवार-रवियोग

17 सितंबर, शुक्रवार-कुमार योग, राजयोग, सर्वार्थसिद्धि योग
18 सितंबर, शनिवार- द्विपुष्कर योग

19 सितंबर, रविवार - रवियोग

नौ दिन विभिन्न राशियों पर असर व लाभ
मेष- इस राशि को कई लाभ प्राप्त होंगे और सभी प्रकार की अनुकूलता रहेगी।

वृषभ- विवादों में विजय, मित्रों से मिलेगा सहयोग
मिथुन- सम्मान प्राप्त होगा। जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी और धन की प्राप्ति

कर्क- आधुनिक सुख-सुविधाएं प्राप्त करेंगे और रूके कार्य का मार्ग प्रशस्त
सिंह- विशेष उपलब्धियों की प्राप्ति

कन्या- धार्मिक यात्रा का योग व नवीन कार्य स्थापना
तुला- अब अच्छे समय शुरुआत, प्रसन्नतादायक समाचार की प्राप्ति होगी

वृश्चिक- जमीन संबंधी लाभ व समस्या भी दूर होगी।
धनु- जीवन साथी से प्रसन्नता व सम्मान मिलेगा।

मकर-कीर्ती में वृद्धि व योजनाएं सफल होंगी।
कुंभ- शुभ समाचारों की प्राप्ति व धार्मिक कार्य करने का मौका मिलेगा।

मीन- भूमि खरीद को हल्के से न लें और सही दिशा में कार्य पर लाभ



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3l9sPtn
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment