नहर की जाली में फंसा मिला कृषक का शव

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

नहर की जाली में फंसा मिला कृषक का शव
जोधपुर.
मथानिया थानान्तर्गत गगाड़ी स्थित राजीव गांधी लिफ्ट केनाल के पंपिंग स्टेशन की जाली में सोमवार को एक कृषक का शव मिला। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव मथानिया के सरकारी चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। संभवत: खेती के दौरान वह केनाल में गिर गया होगा।
पुलिस के अनुसार बालेसर थानान्तर्गत ऊटाम्बर गांव निवासी सोहनलाल डूडी पुत्र गोकलराम जाट चामूं गांव में खेत पर कृषक था। उसका शव सोमवार को गगाड़ी पंपिंग स्टेशन की जाली में फंसा मिला। केनाल कर्मचारियों ने उसे देखा तो बाहर निकाला। पुलिस को सूचना दी गई। शाम को परिजन मौके पर आए और शव की शिनाख्त सोहनलाल के रूप में की। जांच के बाद मोर्चरी भिजवा दिया गया, जहां मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
पुलिस का कहना है कि चामूं में खेत के पास ही केनाल निकलती है। संभवत: खेती के दौरान वह केनाल में गिर गया होगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3AHHSBb
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment