शादीशुदा महिला दूसरी शादी कर लाखों के जेवर व रुपए ले भागी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
सूरसागर में कालूराम की बावड़ी क्षेत्र में शादी के पांच महीने बाद ही एक महिला लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण व हजारों रुपए लेकर चंपत हो गई। पीडि़त ने महिला के पहले से शादीशुदा होने के बावजूद दूसरी शादी करने और ठगी कर गायब होने के संबंध में सूरसागर थाने में मामला दर्ज कराया।

पुलिस के अनुसार कालूरामजी की बावड़ी निवासी गजेन्द्र पुत्र जगदीश मेघवाल ने कोर्ट में पेश इस्तगासे के आधार पर नागौर निवासी पूनम पुत्र मेघाराम, उसके पिता व राधादेवी और भाई अमित व गोपाल कृष्ण के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। आरोप है कि गत वर्ष मेघाराम व उसके दो पुत्रों ने अपनी पुत्री पूनम की शादी कराने के लिए गजेन्द्र व उसके परिजन से सम्पर्क किया था। दोनों पक्षों में शादी के लिए सहमति बनी। आरोपियों ने शादी में 20 तोला सोना व एक किलो चांदी के आभूषण और कीमती कपड़ों की मांग की थी।
गत 25 नवम्बर को शादी में पूनम को बीस तोला सोना, 50 तोला चांदी के जेवर व कीमती कपड़े दिए गए थे। शादी के बाद पूनम दूसरी बार ससुराल आई तो उसने नकली आभूषण पहने हुए थे। ससुराल वालों ने पूछा तो उसने रास्ते में लूट से बचने के लिए असली जेवर पीहर में रखने व नकली पहनकर आने की जानकारी दी थी। गत मार्च में पूनम ने पति से बिना पूछे 20 हजार रुपए का मोबाइल व सूटकेस से 25 हजार रुपए रुपए निकाल पीहर चली गई थी। उसी दिन पुलिस ने युवक के परिजन से सम्पर्क किया। तब उन्हें पता लगा कि पूनम की शादी 29 नवम्बर 2017 को चांदपोल के बाहर तापडिय़ा बेरा के पास निवासी एक व्यक्ति से हो रखी है। इस संबंध में पीडि़त पक्ष ने पूनम व उसके घरवालों से सम्पर्क किया तो धमकियां दे रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3BKY8S6
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment