जेएनवीयू के एसएफएस से जनरल सीट में अपग्रेड होने वाले विद्यार्थियों को रिफण्ड मिलना शुरू

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2020-21 के करीब एक हजार छात्र-छात्राओं के विश्वविद्यालय में अटके 80 लाख रुपए रिफंड का मामला अब साफ हो गया है। दो दिन पहले ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने कमला नेहरू कॉलेज के खाते में विद्यार्थियों के रिफंड के करीब 20 लाख रुपए ट्रांसफर किए हैं। अब विद्यार्थी कॉलेज में अपने चालान और बैंक पास बुक के प्रथम पेज की कॉपी ले जाकर अपना रिफंड बैंक खाते के जरिए ले सकते हैं। अन्य संकाय के विद्यार्थियों का रिफंड भी शीघ्र आ जाएगा।

विवि में स्ववित्तपोषित (एसएफएस ) पाठ्यक्रम की सीट पर प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों ने पहले अपनी फीस जमा करवा दी थी। सामान्य सीट खाली होने पर एसएफएस के कई विद्यार्थियों को अपग्रेड कर किया गया। इसके बाद विवि को उनकी अतिरिक्त फीस लौटानी थी लेकिन गत एक वर्ष से विवि ने केवल रसूखदार विद्यार्थियों के पैसे लौटाए जबकि अधिकांश विद्यार्थी हाथ मलते रह गए। राजस्थान पत्रिका ने विद्यार्थियों की इस समस्या को 1५ सितंबर के अपने अंक में ‘रसूखदारों ने उठा लिया रिफंड, बाकी को साल भर से ठेंगा’ शीर्षक से खबर प्रकाशित कर विवि प्रशासन का ध्यान इस ओर दिलाया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3hZi0JQ
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment