अभी भी साढ़े पांच लाख से ज्यादा लोग कोविड प्रथम-द्वितीय डोज से वंचित

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जोधपुर जिले में गत बुधवार को साढ़े तीन लाख कोविड वैक्सीनेशन के बाद भी 5 लाख 81 हजार 703 जने प्रथम और द्वितीय डोज से वंचित हैं। वैक्सीन लगाने के लिए टारगेट आबादी 26 लाख 94 हजार 350 हैं। यहां कुल 53 लाख 88 हजार 7 सौ डोज लगनी है, लेकिन चिकित्सा विभाग अब तक 29 लाख 38 हजार 7 सौ 64 डोज ही लगा पाया है। अभी कुल 24 लाख 49 हजार 9 सौ 36 डोजेज लगने पर जोधपुर में शत प्रतिशत वैक्सीनेशन होगा।

आंकड़ों के अनुसार 21 लाख 12 हजार 6 सौ 47 जनों का प्रथम वैक्सीनेशन और 8 लाख 24 हजार 6 सौ 99 जनों का डबल डोज वैक्सीनेशन हुआ हैं। यहां कुल टारगेटेड वयस्क आबादी में 78.41 फीसदी प्रथम बार और 30.60 आबादी डबल डोज वैक्सीनेटेड हैं। 15 लाख 53 हजार 3 सौ 59 पुरुष वैक्सीनेटेड हुए हैं और 13 लाख 83 हजार 3 सौ 43 महिलाएं वैक्सीनेटेड हुई हैं। 45 आयुवर्ग से ऊपर 7 लाख 82 हजार 1 सौ 93 जनों ने टीका लगवाया। 60 आयुवर्ग से ऊपर 5 लाख 69 हजार 4 सौ 16 ने वैक्सीन लगवाई हैं। वहीं सर्वाधिक वैक्सीन 18 प्लस आयुवर्ग के युवाओं ने 15 लाख 85 हजार 7 सौ 37 लगवाई हैं।

जोधपुर के बाद बढ़ा अन्य जिलों पर प्रेशर

जोधपुर चिकित्सा विभाग ने गत बुधवार को साढ़े तीन लाख से ज्यादा टीके लगा दिए। इसके बाद पूरे प्रदेश के 32 जिलों पर प्रेशर पड़ गया हैं कि वे भी जोधपुर की तरह मेगा कैंप करवाए। जबकि सभी को वैक्सीनेटेड करने के लिए जोधपुर को ऐसे एक-दो और मेगा कैंप की दरकार हैं।

इनका कहना हैं...

वैक्सीन की उपलब्धता जैसे-जैसे आएगी, उसी आधार पर टीकाकरण करते जाएंगे। हमारा टारगेट हैं कि सभी वैक्सीनेटेड हो।
- डॉ. बलवंत मंडा, सीएमएचओ

देर रात की गणना के बाद अंतिम आंकड़ा 3,53,218 जने वैक्सीनेटेड

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने गत बुधवार को ऑनलाइन रिकॉर्डेड वैक्सीनेशन 3,44,341 बताया। वहीं देर रात तक हुई गणना के बाद जोधपुर में कुल एक दिन में 3,53,218 जनों का वैक्सीनेशन होना सामने आया। इसमें सर्वाधिक वैक्सीनेशन शहर में 109715 का हुआ। बालेसर-18205,बावड़ी-17190,बाप-15188,भोपालगढ़-21206,बिलाड़ा-32093,लूनी-29703,मंडोर-17852,ओसियां-37539,फलोदी-41252 और शेरगढ़ में 13275 जनों का वैक्सीनेशन हुआ।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3AvEDgh
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment