आसाराम की एम्स में फिर स्वास्थ्य जांच

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

आसाराम की एम्स में फिर स्वास्थ्य जांच
- सुरक्षा गार्डों ने डंडे फटकार कर खदेड़ा समर्थकों को
जोधपुर.
गुरुकुल की नाबालिग छात्रा से दुराचार करने के मामले में ताउम्र जेल की सजा काट रहे आसाराम की सोमवार को एक बार फिर एम्स में स्वास्थ्य जांच कराई गई। इस दौरान एकत्रित हुए आसाराम समर्थकों को खदेडऩे के लिए एम्स के सुरक्षा गार्डों को डण्डे फटकारने पड़े।

पुलिस के अनुसार तबीयत खराब होने की शिकायत पर आसाराम को कड़ी पुलिस सुरक्षा में बंद वज्र गाड़ी में सुबह जेल से एम्स लाया गया। करीब दो घंटे चली जांच के बाद आसाराम को फिर जोधपुर सेन्ट्रल जेल ले जाया गया।
समर्थक दौड़े वज्र वाहन के पीछे

आसाराम को एम्स लाने के दौरान कई समर्थक भी वहां एकत्रित हो गए। कुछ समर्थक एम्स के अंदर तक घुसने लगे तो सुरक्षा गार्डों ने उन्हें रोक लिया। जांच के बाद आसाराम को वापस जेल ले जाने के दौरान महिला समर्थक वज्र वाहन के पीछे भागने लदी। गार्ड भी पीछे-पीछे भागे और उन्हें रोककर वापस लाए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3A8cXxK
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment