एक पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस जब्त, दो गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

एक पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस जब्त, दो गिरफ्तार

- जिम के बाहर व सब्जी के पास बेचने की फिराक में पकड़े

जोधपुर.
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर एक पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस जब्त कर दो व्यक्तियों को शनिवार को गिरफ्तार किया।

थानाधिकारी लिखमाराम ने बताया कि डीपीएस सर्किल स्थित नाका के सामने जिम के बाहर खड़े एक युवक के पास अवैध हथियार होने की सूचना मिली। उप निरीक्षक गोपाराम ने वहां दबिश देकर रामदेवरा थानान्तर्गत लोहारकी निवासी दीनदयाल उर्फ दिनेश पुत्र भैराराम सैन को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर एक पिस्तौल जब्त की गई। वहीं, चौहाबो में सेक्टर 21 स्थित सब्जी मण्डी के पास एक युवक के पास अवैध हथियार होने की सूचना मिली। उप निरीक्षक तुलसी ने दबिश देकर फलोदी में आदर्श नगर निवासी मनीष उर्फ मोंटी कॉमरेड पुत्र महेन्द्र जोशी को हिरासत में लिया। उससे दो जिंदा क ारतूस जब्त किए गए। आम्र्स एक्ट के अलग-अलग मामले दर्ज कर दीनदयाल व मनीष को गिरफ्तार किया गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2X8aHI3
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment