जोधपुर में कहीं रिमझिम तो कहीं झमाझम बारिश

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में मानसून की सक्रियता के चलते मारवाड़ के कुछ हिस्सों में रविवार को तेज बारिश हुई। जोधपुर शहर में दिन में रिमझिम बारिश के बाद रात को झमाझम बौछारें गिरी। घरों से पनाळे चलने लग गई। सडक़ों पर बाळे बहने लगे। दिनभर में करीब आधा इंच बारिश हुई। इधर जिले के बिलाड़ा में 80 मिलीमीटर पानी बरसा। इससे खेतों में खड़ी और पड़ी दोनों ही फसलें खराब हो गई। पाली के सोजत में 80, जालौर के जसवंतपुरा में 78 और माउंट आबू में 57 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। जोधपुर शहर में 4.4 मिलीमीटर बारिश मापी गई। बाड़मेर में आधा इंच और जैसलमेर में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन जोधपुर, पाली और जालौर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। बरसात का मौसम करीब एक सप्ताह तक बने रहने का पूर्वानुमान है।सूर्य नगरी में रविवार को न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा लगा हुआ था। सुबह 8 बजे बारिश का सिलसिला शुरू हो गया जो रुक-रुक कर 3-4 घंटे तक चलता रहा। मौसम विभाग ने इस दौरान ४.४ मिमी बारिश मापी। दिनभर बादलों के मौसम के कारण अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री से ऊपर नहीं गया। रात को ८.३० बजे एकबार फिर से शहर में घने बादल घिर गए और देखते ही देखते ही झमाझम बारिश शुरू हो गई। अपने घरों की ओर जा रहे दुपहिया वाहन चालक भीगते-भीगते पहुंचे। एक अरसे बाद तेज बारिश होने से रात को भी कई शहरवासियों ने बारिश में नहाने का लुत्फ उठाया। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी हल्की से लेकर मध्यम बारिश हुई। लूणी में आधा इंच पानी बरसा।गणेश विसर्जन में रहा सुहाना मौसम
बरसाती मौसम के कारण रविवार को अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश विसर्जन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मौसम खुशगवार होने की वजह से लोगों ने विसर्जन कार्यक्रम का आनंद उठाया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2XyF1vv
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment