इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में त्योहारों के साथ आएगा बूम

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. कोरोनो संक्रमण का प्रभाव छोटे-बड़े सभी उद्योग-धंधों में देखने को मिला है। व्यापारियों को अपने व्यापार में इसका दुष्परिणाम भुगतना पड़ा। अब व्यापारी इस चुनौती का सामना करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। आम आदमी की जिन्दगी का हिस्सा बन चुका इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबार भी डगमगाया है। तीसरी लहर की आशंका के बावजूद इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार को आगामी त्योहारी सीजन में बूम की आस बनी है। त्योहारी सीजन में शॉपिंग का प्रमुख सेक्टर

इलेक्ट्रॉनिक आयटम्स आज हर घर की शान बन चुके हैं। त्योहारी सीजन में शॉपिंग के बड़े सेक्टर के रूप में बाजार में अपने पांव जमा चुका है। हर त्योहारी सीजन में इलेक्ट्रॉनिक्स आयटम्स का करोड़ों रुपयों का कारोबार होता है। कोरोना के कारण गत दो वर्ष में इस कारोबार की कमर टूट गई। एेसे में व्यापारी इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर में नवाचार कर ग्राहकों को आकर्षित करने की तैयारी कर रहे है।

फेस्टिवल के साथ ही आएगी ऑफर व स्कीम्स
आगामी नवरात्रि, धनतेरस-दीपावली आदि फेस्टिवल सीजन की शुरुआत के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट में ऑफर व स्कीम्स की बहार शुरू हो जाएगी। व्यापारी कोरोना से बचाव के तरीकों के साथ ही अपने व्यापार में कई तरह के परिवर्तन व नवाचार करेंगे। व्यापारी सरकार की कोरोना की गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए ग्राहकों को कई तरह की सुविधाएं देंगे।

फेस्टिव सीजन के प्रमुख सुविधाएं
- ई-डेमो- ग्राहक को हर इलेक्ट्रॉनिक आयटम का ई-डेमो देकर जानकारी देना।
- होम डिलीवरी- ग्राहक की ओर से खरीदे गए आयटम की होम डिलीवरी की सुविधा देना।
- डिजीटल जानकारी- ग्राहक को प्रोडक्ट ऑपरेट की डिजीटल जानकारी देना।
- हर आयटम की खरीदारी पर गिफ्ट, कैशबेक सुविधा देना।
- खरीदारी पर जीरो पर्सेन्ट डाउन पेमेंट सुविधा देना।


कोरोना की चोट खाए इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर को आगामी फेस्टिवल सीजन से बहुत उम्मीदें हैं। ग्राहकों को लुभाने के लिए आकर्षक योजनाओं, ऑफर की तैयारी कर ली है। यह त्योहारी नहीं हर सीजन में चलने वाला व्यापार है।
चिराग मोहनोत, इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी

व्यापारियों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए कई नवाचार किए हैं। इलेक्ट्रॉनिक आयटम्स हर घर की जरुरत बन चुके है। फेस्टिव सीजन के साथ आगामी वैवाहिक सीजन में भी अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
अर्जुनसिंह, इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3A6x67n
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment