आयुर्वेद विवि में बढ़ेगी पंचकर्म सुविधा, बनाएंगे कृत्रिम झील

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

खुश खबर

जोधपुर. राजस्थान में वेलनेस ट्यूरिज्म और आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए जोधपुर के डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय में सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। विश्वविद्यालय में एक 'इंटरनेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन पंचकर्मÓ और एक 'ड्रग टेस्टिंग लैबÓ की स्थापना के साथ रसायन शाला का विस्तार होगा।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसके लिए 49.71 करोड़ रूपए से अधिक की राशि के प्रस्तावों को स्वीकृति दी है। राज्य बजट वर्ष 2021-22 में विवि में इन संस्थानों की स्थापना और सुविधाओं के विस्तार के लिए घोषणा की गई थी।

43.81 करोड़ रूपए खर्च होंगे

प्रस्ताव के अनुसार, आयर्वुेद विश्वविद्यालय में 43.81 करोड़ रूपए से अधिक की लागत से 'इंटरनेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन पंचकर्मÓ स्थापित किया जाएगा। प्राकृतिक वातावरण में ठहरने के लिए सेंटर में 100 बेड की सुविधा उपलब्ध होगी। 9 सुपर डीलक्स हट तथा 44 डीलक्स हट सहित कुल 53 हट्स और 47 कॉटेज के साथ पंचकर्म थैरेपी के लिए हट्स निर्मित होगी।

कृत्रिम झील और प्रशासन भवन बनेगा

वेलनेस सेंटर में एक कृत्रिम झील और प्रशासनिक भवन का निर्माण कराया जाएगा। सेंटर का संचालन पंचकर्म चिकित्सा के क्षेत्र में विशेषज्ञता प्राप्त विश्वस्तरीय कम्पनियों और संस्थानों की ओर से पीपीपी मोड पर होगा। विवि के विशेषज्ञ सेंटर के लिए तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराएंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3kadCJl
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment