पर्युषण आराधना में आज महावीर जन्म प्रसंग

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. पर्वधिराज पर्युषण पर्व के पांचवे दिन मंगलवार को जैन समाज के 20 से अधिक धार्मिक स्थलों में प्रभु महावीर जन्म वाचन अनुष्ठान हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। प्रमुख जैन मंदिरों में भगवान महावीर की माता त्रिशला को गर्भावस्था में 14 स्वप्न दर्शन की झांकियां सजाई जाएगी। माता त्रिशला के 14 स्वप्न दर्शन मनोरथ से लोक के सभी जीव का कल्याण हो इसी भावना के साथ अनुष्ठान किए जाएंगे। जैन साधु साध्वियों के मुखारविंद से कल्पसूत्र के आधार पर महावीर जन्म वाचन में प्रभु के जन्मोत्सव पर झूले में विराजमान करना, थाली वादन, पूजन, प्रक्षाल, दीप पूजन किए जाएंगे। भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति जोधपुर के सचिव मितेश जैन ने बताया कि महावीर जन्म से जुड़े धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन लगभग 20 स्थानों पर किया जाएगा। फ लवृद्धि संघ जोधपुर के सहसचिव श्रवण दुगड़ ने बताया कि महावीर जन्म वाचन व 14 महा स्वप्न दर्शन मात्र से सुख समृद्धि व जीव को शांति की प्राप्ति होती है । चिंतामणि पाŸवनाथ जैन मंदिर गुरों का तालाब क्षेत्र में पर्युषण पर्व पर मंदिर में आकर्षक रोशनी की गई है। मंदिर के ट्रस्टी ओमप्रकाश चोपड़ा ने बताया कि पर्युषण पर्व में मंगलवार को सुबह भगवान महावीर जन्म वाचन और माता त्रिशला के 14 स्वप्न की आंगी सजाई जाएगी। शाम को कोविड गाइडलाइन पालना के साथ भक्ति कार्यक्रम होगा। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड 17 ई सेक्टर सुमंगला आराधना भवन में कल्पसूत्र वाचन के तहत भगवान महावीर जन्म प्रसंग के तहत माता त्रिशला स्वप्न के दर्शन कराए जाएंगे।

सामायिक दिवस के रूप में मनाया पयुर्षण का तीसरा दिन

नेहरू पार्क सरदारपुरा स्थित महावीर भवन में श्रमण संघीय उपाध्याय रविंद्र मुनि व निमाज की हवेली स्थित महावीर भवन में उपाध्याय रमेश मुनि पयुर्षण आराधना के दौरान बड़ी संख्या में श्रावकों ने भाग लिया। जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ में पर्युषण का तीसरा दिन सामायिक दिवस के रूप में मनाया गया। मुनि तत्वरूचि के सान्निध्य में ओसवाल कम्युनिटी सेंटर व साध्वी पुण्यप्रभा के सान्निध्य में तेरापंथ नगर अमरनगर में सामायिक दिवस मनाया गया। अध्यक्ष महावीर चौधरी ने बताया कि सोमवार को 470 श्रावकों ने अभिनव सामायिक किया। मुहताजी मंदिर में आयोजित पयुर्षण आराधना में कल्पसूत्र का वाचन किया गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3E3HM9c
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment