जोधपुर।
स्वर्ण भारत ट्रस्ट की ओर से शनिवार को सेन्ट्रल जेल में महिला कैदियों को किताबों का महत्व बताया गया। ट्रस्ट की प्रदेश प्रभारी डॉ बिंदु टाक ने बताया कि कार्यक्रम जेल अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा व मुख्य अतिथि डॉ दीप्ति राजोतिया के आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम में महिला कैदियों को पुस्तकों का महत्व बताते हुए किताबों को सहेजना, समझना और अपने कर्म के प्रति सजग रहने के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि सुधारात्मक दंड को दृष्टिगत रखते हुए कैदियों और उनके बच्चों के बेहतर जीवन, विकास और समाज की मुख्यधारा से उन्हें जोडने के लिए श्रेष्ठ पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में यह कदम उठाया गया है। कार्यक्रम में जेल उपअधीक्षक वैभव भारद्वाज, सरोज चौधरी आदि शामिल हुए। कार्यक्रम की थीम मन के हारे हार है मन के जीते जीत रही।
--
शिक्षकों का सम्मान
जोधपुर।
रोटरी साक्षरता अभियान के तहत जोधपुर के सभी रोटरी क्लब ने सामूहिक रूप से शहर के 51 अध्यापकों को शनिवार को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किया। रोटरी क्लब के असिस्टेंट गवर्नर लैवेंद्र सिंह राठौड ने बताया कि रोटरी गवर्नर संजय मालवीय के नेतृत्व में रोटरी के सभी क्लबों ने विभिन्न स्कूलों के चयनित श्रेष्ठ 51 शिक्षकों को नेशन बिल्डर अवार्ड से सम्मानित किया । इस अवसर पर प्रियेश भंडारी, विनोद भाटिया, अनिल बेनीवाल, राजश्री चौधरी, त्रिलोक जिंदल व सभी आठ क्लब के अध्यक्ष व सचिव मौजूद थे
---
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3n3c3yT
0 comments:
Post a Comment