अब अधिक पढ़ी-लिखी पुलिस का जमाना

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. आने वाले कुछ सालों में पूरी पुलिस फोर्स उच्च शिक्षित होने की संभावना है। पुलिस निदेशालय ने कांस्टेबल भर्ती में पुलिस प्रशासन और कानून जैसे विषयों में डिग्री/डिप्लोमा करने वालों को बोनस अंक देने का निर्णय किया है। स्नातकोत्तर के दस, स्नातक के आठ और डिप्लोमा के छह अंक मिलेंगे जो कांस्टेबल चयन में बड़ी भूमिका निभाएंगे। यह बदलाव आने वाली कांस्टेबल भर्ती में लागू किया जाएगा।
पुलिस महानिदेशालय ने 3 सितंबर को आदेश जारी करके कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए शैक्षणिक बदलाव किए हैं। साइबरसिक्योरिटी, क्रिमिनोलॉजी, पुलिस प्रशासन में स्नातकोत्तर अथवा एलएलएम डिग्रीधारी अभ्यर्थी को परीक्षा में 10 अंक मिलेंगे। सिक्योरिटी मैनेजमेंट में बीए अथवा सामाजिक विज्ञान में बीए (पुलिस प्रशासन/कानून एक विषय के रूप में) अथवा एलएलबी डिग्रीधारी युवा को 8 अंक मिलेंगे। इन विषयों में डिप्लोमाधारी को छह अंक मिलेंगे। इसके अलावा न्यूनतम योग्यता दसवीं से बढ़ाकर बारहवीं कर दी गई है। राज्य सरकार ने नौ साल पहले जोधपुर में सरदार पटेल पुलिस विश्वविद्यालय शुरू किया था जिसकी उपयोगिता अब नजर आने लगी है। यह समस्त कोर्स पुलिस विश्वविद्यालय में करवाएं जा रहे हैं।

अब 100 की जगह 200 का प्रश्न पत्र

अब तक कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में 75 अंक की लिखित परीक्षा, 15 अंक का शारीरिक मापदण्ड, 5 अंक एनसीसी सी सर्टिफिकेट और 5 अंक तीन साल तक की होमगार्ड ड्यूटी अनुभव के थे। कुल मिलाकर 100 अंक की परीक्षा थी। आने वाली कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा अब 200 अंक की होगी। प्रश्न पत्र में पहले की तरह डेढ़ सौ प्रश्न होंगे लेकिन इसका पूर्णांक 150 होगा। शारीरिक मापदंड के 30 अंक, एनसीसी सी सर्टिफिकेट और होमगार्ड अनुभव के 10-10 अंक अलग रहेंगे। इसके अलावा पुलिस प्रशासन और कानून के संबंध में यदि किसी अभ्यर्थी के पास डिप्लोमा स्नातक स्नातकोत्तर डिग्री है तो उसे अतिरिक्त बोनस अंक दिए जाएंगे।

सब इंस्पेक्टर परीक्षा में लागू करना था
पुलिस निदेशालय इस नियम को 13 से 15 सितंबर को होने वाली पुलिस सब इंस्पेक्टर/प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा में लागू करने वाला था। इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया लेकिन एनवक्त पर इसे वापस ले लिया गया। अब आगामी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में ये शैक्षणिक योग्यताएं लागू होने की उम्मीद है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3tr4Hq7
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment