कचरा संग्रहण कर रहे निगमकर्मी पर सरिए से जानलेवा हमला

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
रातानाडा थानान्तर्गत सांसी बस्ती में कचरा संग्रहण के दौरान बुधवार सुबह विवाद के बाद एक युवक ने लोहे के सरिए से नगर निगम कर्मचारी पर जानलेवा हमला कर दिया। विरोध में निगम कर्मचारियों ने रातानाडा आठ खंभा चौराहे पर रास्ता रोक दिया और विरोध जताया। पुलिस ने जानलेवा हमला व रास्ता रोकने के लिए अलग-अलग मामले दर्ज किए। हमला करने के आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

सहायक पुलिस आयुक्त (पूर्व) दरजाराम बोस ने बताया कि निगम की कचरा संग्रहण करने वाली टैक्सी सुबह सांसी बस्ती में गई। नेमीचंद वाल्मिकी टैक्सी चला रहा था। जबकि सफाईकर्मी सुनील साथ में था। मुख्य रोड पर रहने वाले राहुल की निगम कर्मचारी नेमीचंद वाल्मिकी व राहुल सांसी से तकरार हो गई। दोनों में विवाद बढ़ गया तो वह दोनों से हाथा-पाई करने लगा। इतने में राहुल ने घर के बाहर रखे लोहे के सरिए से नेमीचंद पर हमला कर दिया। जिससे सिर फट गया और छह टांके आए। कॉलोनी के लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को छुड़ाया।
थानाधिकारी लीाराम ने बताया कि नेमीचंद की तरफ से मारपीट, राजकार्य में बाधा डालने व जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर सांसी बस्ती निवासी राहुल पुत्र कालूराम सांसी को गिरफ्तार किया।

वाहन खड़े कर रास्ता रोका, हो-हल्ला कर विरोध जताया
हमले का पता लगने पर निगम कर्मचारी आठ खम्भा चौराहे पर एकत्रित हो गए और कचरा संग्रहण करने वाली टैक्सियों को आड़ी-तिरछी लगाकर रास्ता रोक दिया। इतना ही नहीं, सफाईकर्मी चौराहे के चारों तरफ फैल गए और हो-हल्ला कर विरोध जताने लगे। इससे एकबारगी वाहन चालकों में खौफ व्याप्त हो गया। एडीसीपी भागचंद मीना, थानाधिकारी लीलाराम मौके पर पहुंचे और समझाइश की। निगम के अधिकारी भी वहां आए और समझाइश की। काफी देर तक रास्ता खोला जा सका। थानाधिकारी की तरफ से विरोध में निगमकर्मियों को नेतृत्व में कर रहे नरेश कण्डारा, सरदार बारासा, सुरेश जोड़, दीपू, राजेश गुजराती, मुरलीधर, उगमनाथ, भवानी, मनीष चांवरिया, अशोक पुत्र कालूराम सहित सौ-डेढ़ सौ जनों के खिलाफ रास्ता रोकने का मामला दर्ज किया गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3kvCds7
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment