मोपेड सवार महिला से फिर पर्स लूटा, लुटेरा फरार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में मुख्य रोड पर नमकीन की दुकान के पास मोपेड सवार एक लुटेरे ने मोपेड सवार महिला से पर्स लूट लिया। शहर में पिछले तीन दिन में यह तीसरी और चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में दूसरी लूट है।

पुलिस के अनुसार गंगलाव की पोल वीर मोहल्ला निवासी योगिता पत्नी सुशील जोशी अपनी पुत्री के साथ बुधवार रात मोपेड पर पीहर जा रही थी। दोनों के बीच एक पर्स रखा हुआ था। चौहाबो में चांद विलास नमकीन व निजी अस्पताल के बीच सफेद मोपेड सवार एक युवक पास आया और मां-पुत्री के बीच रखा पर्स झपट्टा मार लूटकर ले गया। महिला ने लुटेरे का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन वह अंधेरे में गायब हो गया। पर्स में मोबाइल, कुछ दस्तावेज व कपड़े थे। महिला ने पुलिस को सूचना दी। साथ ही मामला दर्ज कराया।
दुपहिया वाहन सवार लूट गैंग सक्रिय

- 14 सितम्बर : रात 8.45 बजे पुरानी लोको रोड पर दासपा हाउस के पास गली में वॉक कर रही मंजू जैन के गले से बाइक सवार दो लुटेरों ने सोने की चेन लूट ली थी।
- 14 सितम्बर : चौहाबो में झंवर रोड पर मोपेड सवार एडना मेहर से मोपेड सवार ने बैग लूट लिया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3nBrkqR
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment