भीतरी शहर में बारिश, बाहर सूखा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. मारवाड़ में सोमवार को कुछ हिस्सों में हल्की से लेकर मध्यम बारिश हुई। जोधपुर शहर में दोपहर बाद मेहरानगढ़ किला क्षेत्र और भीतरी शहर में बौछारें गिरी। बाहरी इलाका सूखा रहा। जिले के बिलाड़ा में चार, बाप में सात मिलीमीटर सहित कुछ ग्रामीण हिस्सों में हल्की बारिश मापी गई। सिरोही में 34, माउंट आबू में 20, आबूरोड में 29, पिंडवाड़ा में 15 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। नागौर के मूंडवा में 44, डीडवाना में 16 मिमी बारिश हुई। जालोर और बाड़मेर में भी हल्की बरसात के समाचार है। मौसम विभाग के अनुसार बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।
सूर्यनगरी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 26.6 और अधिकतम 34.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिनभर सूरज व बादलों की लुकाछिपी के बीच उमस भरा मौसम बना रहा। दोपहर बाद शहर में काले बादल घिर आए और तेज हवा चलने लगी लेकिन भीतरी शहर और आसपास के हिस्से में ही बादल बरसे। शेष इलाकों में निराशा हाथ लगी। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी कई जगह हल्की से लेकर मध्यम बारिश दर्ज की गई।
बाड़मेर और जैसलमेर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 27.3 व 27 और अधिकतम 36.8 व 35.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ojT3MS
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment