44वें जन्म दिवस के अवसर पर जोधपुर में विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया गया
जोधपुर
राजस्थान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के जन्मदिन पर बनाड़ में रक्तदान शिविर एवं पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से किया गया। जिसमें 5100 पौधे लगाए गए एवं युवाओं ने रक्तदान किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता सोहनलाल गुर्जर, श्याम खीचड़, विमला गुर्जर, प्रदीप मेघवाल, परबत सिंह व किशन सिंह सहित कई नेता मौजूद थे। उधर, ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मीडिया सेल के निवर्तमान प्रवक्ता व पूर्व पार्षद राजेश मेहता ने बताया कि कांग्रेस नेता सचिन पायलट के 44वें जन्म दिवस के अवसर पर जोधपुर में विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया गया। गायों को 44 किलो चारा खिलाया गया। जन्मदिन के अवसर पर गरीब एवं अनाथ बच्चों को 44 किलो फ ल वितरित किए गए। इस अवसर पर एनएसयूआई के प्रदेश सचिव अभिषेक मेहता, विजय व्यास, बनसा, मो. हुसैन, चर्चित, अचरज व रोहन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3n9VPUw
0 comments:
Post a Comment