एम्स के डॉक्टर व उनकी पत्नी पॉजिटिव

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. हैदराबाद से लौटे एम्स जोधपुर के डॉक्टर व उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव निकली है। जानकारी अनुसार ये गत गुरुवार को जोधपुर आए थे। ये वायुमार्ग से आए हैं। जानकारी पाकर लूणी बीसीएमओ डॉ. मोहनदान देथा व उनकी टीम ने सैंपलिंग व कांटेक्ट ट्रेसिंग के कार्य पूरे किए। आवश्यक दवाइयां भी दे दी है। ये दंपत्ती डीपीएस चौराहे के आगे एक सोसायटी में रहते हैं। दोनों मरीज फिलहाल होम क्वॉरंटाइन हैं। वहीं एक रोगी को डिस्चार्ज दिया गया है। सितंबर महीने के 12 दिन में 7 पॉजिटिव रोगी मिले है। 8 डिस्चार्ज व शून्य मौत हैं। अब तक इस साल 71224 पॉजिटिव, डिस्चार्ज 67479 और 12 सौ की मौत हुई हैं।

बाहर से आ रहा कोरोना
जोधपुर में अब तक मिले सभी कोरोना रोगी बाहर जाकर आए हैं। बाहर से लौटे लोगों ने अपने परिजनों को भी कोरोना दिया है। जबकि जोधपुर में हाल में बहुत कम लोग ऐसे सामने आए हैं, जिन्हें बिना शहर छोड़े कोरोना हो गया हो, ऐसे में विभाग भी बाहर जाकर लौटे लोगों को विशेष रूप से जांच कराने के लिए कह रहा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3nweZUZ
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment