बालिकाओं को सिखा रहे आत्मरक्षा के गुर

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
देश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते दुष्कर्म के मामलों में राजस्थान शीर्ष पर है। आए दिन दुष्कर्म की घटनाओं ने प्रदेश वासियों के मन में भय उत्पन्न कर दिया है। ऐसे में जोधपुर मे महिलाओं की सुरक्षा के लिए काम कर रही रक्षक फाउंडेशन ने इस गंभीर समस्या के निवारण के लिए एक कदम आगे बढ़ाया और महिलाओं को आत्मरक्षा सिखाने का बीड़ा उठाया है। इस कड़ी में, फाउंडेशन की ओर से हैवी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित महिला आईटीआई कॉलेज में आयोजित इंडिपेंडेंस कार्निवल में 80 महिलाओं को आत्मरक्षा करना सिखाया गया। जिसमें बालिकाओं को विभिन्न प्रकार पंच, किक, ब्लॉक व विभिन्न प्रकार की टेक्निक्स शामिल थी। सेल्फ डिफेन्स सिखाने का कार्य फाउंडेशन अध्यक्ष राहुल धुत ने स्वयं ने किया।
--
3 हजार को सिखा चुके है सेल्फ डिफेन्स
फाउंडेशन अध्यक्ष राहुल धूत ने बताया कि उनकी संस्था अब तक करीब 3 हजार लड़कियों को सेल्फ डिफेन्स सिखा चुकी है। फाउंडेशन के सचिव करुणेश भंडारी ने जनता से इस विषय को गंभीरता से लेने व इसके निवारण के लिए सहयोग की अपील की।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39kp3YK
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment