मंगल और शुक्र आज करेंगे राशि परिवर्तन

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. कन्या राशि में मंगल ग्रह का आगमन 6 सितंबर को हो रहा है और तुला राशि में शुक्र आ रहे हैं। बीते एक-डेढ़ महीने तक मंगल सिंह राशि में सूर्य के साथ होने से इस अवधि में वर्षा का मौसम होते हुए भी बेतहाशा गर्मी, उमस, विश्व में अग्नि का तांडव मचा रहा। जब सूर्य और मंगल सिंह राशि में एक साथ बैठते हैं तो अग्निकांड, भीषण गर्मी या रक्तपात जैसी घटनाएं होती हैं। ज्योतिषियों के अनुसार मंगल 6 सितंबर को अलसुबह 3.58 बजे कन्या राशि में आएंगे। यद्यपि कन्या राशि मंगल की शत्रु राशि है, किंतु बीते दो माह से जारी प्रकृति में बदलाव एवं आगजनी हिंसा पर रोक की उम्मीद है। इसी के साथ शुक्र ग्रह भी 6 सितंबर को रात्रि में तुला राशि में आ रहे हैं। तुला राशि शुक्र के स्वराशि है जिससे प्रकृति में खास बदलाव होंगे। कन्या राशि में मंगल छह सितंबर से 21 अक्टूबर तक जबकि शुक्र तुला राशि में छह सितंबर से दो अक्टूबर तक रहेंगे।

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सभी नौ ग्रहों का अपना स्वभाव और अलग-अलग कारक तत्व होते हैं। ज्योतिष विज्ञान में मंगल ग्रह को सभी ग्रहों का सेनापति माना जाता है। मंगल का राशि परिवर्तन सभी राशियों पर प्रभाव डालता है। मंगल को साहस, ऊर्जा, भूमि, शक्ति और शौर्य का कारक माना जाता है। जिन जातकों की कुंडली में मंगल ग्रह शुभ भाव में होते हैं ऐसे लोग काफी बुद्धिमान, प्रतापी और ऊर्जावान होते हैं। ज्योतिष में मंगल को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी माना जाता है। वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को एक शुभ ग्रह माना गया है। इसके प्रभाव से व्यक्ति को भौतिक, शारीरिक और वैवाहिक सुखों की प्राप्ति होती है। वृषभ और तुला राशि के स्वामी शुक्र को 27 नक्षत्रों में से भरणी, पूर्वा फाल्गुनी और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्रों का स्वामित्व प्राप्त है।

शुभ-अशुभ प्रभाव
मंगल की वजह से प्राकृतिक आपदा और मौसम में बदलाव होगा। देश की अर्थव्यवस्था के लिए शुभ रहेगा। व्यापार में तेजी रहेगी। सोने चांदी के भाव में वृद्धि होगी। रोजगार के क्षेत्रों में वृद्धि होगी। राजनीति में उतार-चढ़ाव होगा।

मंगल और शुक्र के गोचर का सभी 12 राशियों पर प्रभाव।

मेष : पद, प्रतिष्ठा और धन के योग
वृषभ: कार्यों में निरंतर प्रगति

मिथुन: अनावश्यक विवाद से बचे,धन का निवेश कम करें
कर्क : धन लाभ के अवसर, यात्रा योग

सिंह : लंबित कार्य पूर्ण और परिवार के कार्यों में सहभागिता
कन्या : उत्साह में बढ़ोतरी लाभ की गुंजाइश अधिक

तुला: धन लाभ के अवसर व अनावश्यक खर्च में बढ़ोतरी
वृश्चिक : स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर

धनु: परिश्रम का पूर्ण परिणाम मिलेगा। मंगल कार्यों व धन का आगमन
मकर: मिश्रित फलदाई व अनावश्यक खर्च बढ़ेगा।

कुंभ : शुक्र का गोचर अच्छा प्रभाव देंगे किंतु चोट से सावधान
मीन: परिवार में मंगल कार्य, धन का आगमन और प्रतिष्ठा बढ़ेगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3h1wfgH
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment