जोधपुर. पाकिस्तान के शहर रावलपिंडी से प्रकाशित होने वाली उर्दू साहित्य की लब्ध प्रतिष्ठित मासिक पत्रिका 'चहार सूÓ का नवंबर- दिसंबर 2021 अंक अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त जोधपुर के शाइर शीन काफ निजाम को समर्पित किया गया है। इसमें निजाम के अब तक के अदबी सफर के साथ साथ उनकी शाइरी और तन्कीद पर विशेष सामग्री प्रकाशित की गई है। विशेषांक में कालिदास गुप्ता रिजा, प्रो. शाफे कि़दवई, नंदकिशोर आचार्य, मख़मूर सईदी, अनवर सदीद, मुहम्मद इनामुल हक और गुलजार जावेद जैसे प्रमुख लेखकों ने निजाम के कृतित्व एवं व्यक्तित्व के विभिन्न पहलुओं पर आलेख लिखे हैं।
'चहार सूÓ को दिए गए एक विशेष इंटरव्यू में निजाम ने लफ्ज, जबान, शाइरी, तन्कीद, साइन्स, धर्म,समाज, राजनीति और साहित्य के संबंध में पौराणिक काल से लेकर क्लासिकल, परंपरागत,आधुनिक और उत्तर आधुनिक के साथ-साथ वर्तमान समय तक की बुनियादी समस्याओं पर विचार रखे हैं। साक्षात्कार में निज़ाम ने पूर्व-पश्चिम के साहित्य में सम्बन्ध और अन्तर को रेखांकित किया है । उल्लेखनीय है चहार सू गुलज़ार जावेद के सम्पादन में पिछले 30 वर्षों से निरंतर प्रकाशित हो रही है। इसके अब तक कई साहित्यिक विभूतियों पर विशेषांक प्रकाशित हो चुके हैं।
विशेषांक में अतिया सिकंदर अली ने 'जीस्त का आंगनÓ शीर्षक से निज़ाम की प्रतिनिधि रचनाओं का संकलन भी छपा है। इसके अलावा निजाम की पुत्री डॉक्टर सरिता जोशी का भी एक लेख 'पापाजीÓ के उन्वान से छपा है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3z93zbG
0 comments:
Post a Comment