जमानत पर छूटते ही अस्पताल से बाइक चुराई, गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जमानत पर छूटते ही अस्पताल से बाइक चुराई, गिरफ्तार
- चोरी की बाइक बरामद
जोधपुर.
खाण्डा फलसा थाना पुलिस ने उम्मेद अस्पताल परिसर से मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में रविवार को एक युवक को गिरफ्तार किया। वह एक दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था।
थानाधिकारी दिनेश लखावत ने बताया कि रातानाडा निवासी हिमांशु चौधरी उम्मेद अस्पताल में कर्मचारी है। गत 11 सितंबर को अस्पताल परिसर में खड़ी मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज से तलाश शुरू की। संदिग्धों से पड़ताल के बाद रविवार को मूलत: राममोहल्ला हाल सांसी बस्ती निवासी भाखरराम उर्फ सागर पुत्र घेवरराम वाल्मिकी को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी जेल में बंद था। एक दिन पहले ही यानि दस सितम्बर को जमानत मिलने पर जेल से बाहर आया था और अगले ही दिन उसने मोटरसाइकिल चुरा ली थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3k7uBfv
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment