जोधपुर. शहर के चारों राजकीय महाविद्यालयों ने तीन दिन पहले स्नातक प्रथम वर्ष की कट ऑफ घोषित कर दी। कला और वाणिज्य संकाय की तुलना में विज्ञान वर्ग में छात्र-छात्राओं में भारी प्रतियोगिता देखने को मिली। विज्ञान वर्ग की कट ऑफ 95 फीसदी गई है।
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित राजकीय महाविद्यालय और राजकीय कन्या महाविद्यालय मगरा पूंजला में तीनों संकायों की कट ऑफ निकाली गई है, जबकि राजकीय महाविद्यालय कुड़ी हाउसिंग बोर्ड और राजकीय कन्या महाविद्यालय सूरसागर में केवल कला संकाय होने से बीए प्रथम वर्ष की कटऑफ जारी की गई है। इन दोनों ही महाविद्यालयों में निर्धारित सीट की तुलना में कम आवेदन पत्र आए हैं। दोनों महाविद्यालय में सीटें खाली हैं। प्रथम वरीयता सूची और प्रथम प्रतीक्षा सूची में नाम आने वाले विद्यार्थी 25 सितंबर तक अपने दस्तावेजों का सत्यापन संबंधित महाविद्यालय में करा सकते हैं। ई मित्र पर शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 27 सितंबर है। दस्तावेजों का सत्यापन और फीस जमा नहीं कराने की स्थिति में विद्यार्थी का प्रवेश स्वत: ही निरस्त माना जाएगा।
चारों महाविद्यालयों में बीए प्रथम वर्ष की कटऑफ
महाविद्यालय ---- सामान्य वर्ग- ओबीसी -- एससी --- एसटी --- ईडब्ल्यूएस
चौहाबो -------- 91.80 ----- 88.60 ----- 84 -----48 -----85.80
मगरा-पूंजला ----- 85.60 -----81.60 -----52.20 -----63.40 -----59.60
सूरसागर -------- 84 ----- 62.40 ----- 60.00 ----- 63.6 ----- 74.60
कुड़ी हा.बो. ----- 81.4 ----- 56.80 ----- 54.20 -----67.00 ----- 74.60
..........................
राजकीय महाविद्यालय चौहाबो की बीएससी व बीकॉम की कटऑफ
संकाय --------- सामान्य वर्ग- ओबीसी -- एससी --- एसटी --- ईडब्ल्यूएस
बीएससी गणित ---- 95.80 ---- 94.80 ----89.20 ----72.40 ----93.20
बीएससी बायो ---- 94.80 ---- 93.40 ----91.00 ----64.40 ---- 85.40
बीकॉम ---------- 89.60 ---- 85.00 ---- 81.00 ----81.80 ----56.60
...............................
छात्राओं की कॉमर्स में रुचि नहीं
राजकीय कन्या महाविद्यालय मगरा पूंजला के नोडल अधिकारी कन्हैयालाल सारण ने बताया कि बीकॉम प्रथम वर्ष में सामान्य वर्ग की सामान्य कट ऑफ केवल 66 प्रतिशत रही। इसके उलट बीएससी प्रथम वर्ष (बायो) में सामान्य वर्ग की कट ऑफ 90.80, ओबीसी की 86.60, एससी की 80.80, एसटी की 85.80 प्रतिशत रही। बीएससी प्रथम वर्ष (गणित) में सामान्य वर्ग की कटऑफ 86.20, ओबीसी की 78.60 और एससी की 66.40 प्रतिशत रही।
सूरसागर में 200 सीट के लिए केवल 90 आवेदन पत्र
इसी साल शुरू हुए राजकीय कन्या महाविद्यालय सूरसागर में केवल कला संकाय शुरू किया गया है। नोडल अधिकारी डॉ शैलेंद्र गहलोत ने बताया कि बीए प्रथम वर्ष की 200 सीटों के लिए 90 आवेदन पत्र आए हैं। प्रवेश प्रक्रिया जारी है।
कुड़ी हाउसिंग बोर्ड कॉलेज में सामान्य वर्ग को छोडकऱ सभी में सीटें खाली
- 42 सीटें खाली है ओबीसी की
- 32 सीटें खाली है एससी की
- 24 सीटें खाली है एसटी की
- 20 सीटें खाली है ईडब्ल्यूएस की
(कुड़ी हाउसिंग बोर्ड महाविद्यालय में भी केवल बीए संचालित हो रही है। यहां सामान्य वर्ग में सभी सीटें भर गई।)
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3AKaDx6
0 comments:
Post a Comment