जोधपुर में 4 और कोरोना संक्रमित मिले , 2 दिन में 7 पॉजिटिव मिले

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जोधपुर में कोरोना संक्रमण के शनिवार को 4 नए केस मिले हैं। स्टेट रिपोर्ट ने गत शुक्रवार के 3 रोगी शनिवार को बताए हैं। जबकि दो दिन में जोधपुर में 7 रोगी सामने आ चुके हैं। शुक्रवार को एम्स में पॉजिटिव निकले रोगी के 4 परिजन भी संक्रमित आए हैं, जो सेंट्रल स्कूल स्कीम के रहवासी हैं। इनके घर में 17 वर्षीय किशोर, 41 और 62 वर्षीय दो महिला और 74 वर्षीय बुजुर्ग पॉजिटिव निकले हैं। जानकारी हैं कि इस घर की बेटी एम्स के एक विभाग में सहायक आचार्य कार्यरत हैं। इस परिवार में वर्तमान में कुल 5 जने कोरोना पॉजिटिव चल रहे हैं। इस माह के 25 दिन में 21 पॉजिटिव रोगी मिले है और 16 डिस्चार्ज व शून्य मौत हैं। अब तक इस साल 71238 पॉजिटिव, डिस्चार्ज 67487 और 12 सौ की मौत हुई हैं। वर्तमान में 13 एक्टिव केस हैं।

27388 जनों का टीकाकरण
जोधपुर जिले में शनिवार को 131 साइट्स पर टीकाकरण चला। इसमें कुल 27388 जनों का टीकाकरण हुआ। प्रथम डोज 14598 व द्वितीय डोज12790 जनों ने लगवाई।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3zGFVUj
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment