जोधपुर।
आंतक के खिलाफ अपनी मुखर आवाज के लिए पहचाने जाने वाले ऑल इंडिया एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट के चेयरमैन मनिंदरजीत सिंह बिट्टा का कहना है कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हट गई, वरना अफगानिस्तान में हो रहे घटनाक्रम के दौरान जिस तरह पाकिस्तान तालिबान के कंधे पर बंदूक रखकर ऑपरेट कर रहा है, उससे कश्मीर नुकसान हो सकता था। अब भारत मजबूत स्थिति में है। जब तक तालिबान सीधे हमें कोई नुकसान नहीं पहुंचाता तब तक हमें एक्शन लेने की कोई जरूरत नहीं है।
जोधपुर प्रवास पर आए बिट्टा ने सोमवार को पत्रिका से बातचीत में कहा कि तालिबान के जुल्म को देख कर लगता है कि वह पूरी दुनिया के खतरा हो सकते हैं। जैसा आज अफगानिस्तान में हुआ, ऐसा और किसी कमजोर देश में हो सकता है। पूरी दुनिया को इस पर एकजुट होकर नियम व कानून बनाने पर सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मजबूत हैं और उनकी देश की सीमाओं पर नजर है।
इतिहास के पन्नों में झांकें
बिट्टा ने कहा कि हमने सिर्फ इतिहास पढ़ा है। जबकि हकीकत यह है कि पंजाब पर महाराज रणजीतसिंह का राज था, उन्हें शेरे-पंजाब भी कहते हैं। उनके जरनैल हरीसिंह नलुआ का कब्जा कंधार व काबुल तक था। उस समय भी वहां के लोग काफी जालिम थे तो अब कोई तुलना भी नहीं है।
अमरीका ने गलती की
अमरीका के गलत समय पर सेना वापसी के सवाल पर उन्होंने कहा कि तालिबान के लिए विमान और अच्छी तकनीक के हथियार छोड़ देना बड़ी गलती है। वे उसकी मरम्मत कर उपयोग करेंगे, यह कहना मुश्किल है कि उपयोग कहां होगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3EcZFCo
0 comments:
Post a Comment