सब्जी विक्रेता की जेब से 15 हजार रुपए चुराए

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

सब्जी विक्रेता की जेब से 15 हजार रुपए चुराए
जोधपुर.
महामंदिर थानान्तर्गत भदवासिया ओवरब्रिज के पास तीन-चार युवकों ने एक सब्जी विक्रेता की जेब काटकर पन्द्रह हजार रुपए चुरा लिए। इतना ही नहीं, युवकों ने अन्य जेब में रखे रुपए चुराने का प्रयास भी किया, लेकिन सब्जी विक्रेता ने सिटी बस में सवार होकर बचाया।
महामंदिर थाना पुलिस ने बताया कि मूलत: चौतीना में लक्ष्मण नगर हाल जोधपुर निवासी बालाराम पुत्र तुलछाराम जाट यहां भदवासिया सब्जी मण्डी में सब्जी बेचने का काम करता है। वह रविवार दोपहर सब्जी बेचने के बाद पैदल ही इन्द्रा कॉलोनी लौट रहा था। भदवासिया पुल के पास पहुंचने पर पीछे से आए तीन-चार युवकों ने पायजामे की पीछे वाली जेब काटकर 15 हजार रुपए चुरा लिए। पायजामे की आगे वाली जेब में कुछ और रुपए भी थे। आरोपियों ने जेब से वह रुपए भी चुराने का प्रयास किया, लेकिन बालाराम भागकर सिटी बस में सवार हो गया। जिससे उसके पांव में चोट भी आई।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3zOZn23
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment