राजसिको से अब तक 1 लाख कंटेनर निर्यात

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
राज्य सरकार की ओर से सरकारी स्तर पर चलाए जा रहे राजसिको इनलेण्ड कंटेनर डिपो (आईसीडी) से भी निर्यातकों को सहारा मिला है। कोरोना काल व शिपिंग कंपनियों की ओर से चार्ज बढ़ाए जाने से जोधपुर का हैण्डीक्राफ्ट सहित अन्य निर्यात उद्योग प्रभावित हुआ है। ऐसे में, राजसिको आईसीडी से दरों में कोई फेरबदल नहीं करने निर्यातकों को राहत मिली है। वर्तमान में जोधपुर में तीन ड्राइ पोर्ट है। इनमें सरकारी स्तर पर राजसिको, रेलवे का कॉनकोर व निजी क्षेत्र का थार ड्राइ पोर्ट, जहां से प्रति वर्ष लाखों की संख्या में कंटेनर्स का निर्यात हो रहा है।
-
राजसिको से अब तक 1 लाख से ज्यादा कंटेनर निर्यात
राजसिको की स्थापना 1995 में हुई। तब से जुलाई 2021 तक करीब 105953 कंटेनर्स निर्यात हुए व 300 से अधिक कंटेनर्स आयात हुए है। आयात-निर्यात दरों में वृद्धि नहीं वर्तमान में कंटेनर्स की कमी, डीजल में वृद्धि व शिपिंग कम्पनियों की ओर से चार्ज बढ़ाए जाने के बावजूद राजसिको ने आयात-निर्यात दरों में कोई वृद्धि नहीं की है।इससे आयातक-निर्यातकों ने राजसिको का रुख किया है। जिससे राजसिको के राजस्व में वृद्धि हुई है, जो विगत वर्षो की तुलना में दुगुनी से ज्यादा है। राजसिको जोधपुर मैेनेजर महेन्द्रपालसिंह ने बताया कि आयातकों की सुविधा के लिए प्रयास किए जा रहे है। हाल ही में, सौर उपकरणों के 45 कंटेनर्स आयात के लिए फाइनल हुए है। इससे आने वाले समय में आयात-निर्यात को बढ़ावा मिलेगा।
-----



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3l2HNBv
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment