RoDTEP--निर्यात को बढ़ावा देने वाली नई स्कीम में घटाया प्रोत्साहन

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
केन्द्र सरकार ने निर्यात प्रोत्साहन के लिए मंगलवार को नई स्कीम रेमिशन ऑफ ड्यूटीज एंड टैक्सेज ऑन एक्सपोर्ट प्रोडक्ट्स (रोडटेप) की घोषणा की । इस स्कीम की घोषणा से निर्यातकों को झटका लगा है। यह मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट फ्रॉम इंडिया स्कीम (एमईआइएस) की जगह लेगी। केन्द्री सरकार जोधपुर के हैण्डीक्राफ्ट निर्यातकों को पहले प्रोत्साहन के रूप में एमईआइएस के तहत 5 से 7 प्रतिशत तक प्रोत्साहन देती थी परन्तु नई स्कीम में यह प्रोत्साहन घटाकर केवल 0.5 प्रतिशत कर दिया है, जिससे जोधपुर के हैण्डीक्राफ्ट निर्यातकों में मायुसी छा गई है । निर्यातकों का कहना है कि कोरोना के कारण इस कठिन समय में जब निर्यातक चौतरफ ा कठिनाइयों का सामना कर रहा है । ऐसे में केन्द्र से मिलने वाले प्रोत्साहन को समाप्त कर देना निर्यातकों के लिए बड़ा झटका है । इससे देश के निर्यात की गति आने वाले दिनो में कम हो जाएगी ।
--
पहले 250 करोड़ मिलते थे, अब 20 करोड़ ही
जोधपुर से प्रतिवर्ष करीब 3 हजार करोड़ रुपयों का हैण्डीक्राफ्ट उत्पाद निर्यात किए जा रहे है । सरकार एमईआइएस के तरह निर्यातकों को 5 से 7 प्रतिशत ड्रॉ बैक यानि करीब 200-250 करोड़ रिफ ंड करती थी । परन्तु अब नई स्कीम में निर्यातको को प्रोत्साहन के रूप में केवल 20 करोड ही मिल पाएंगे ।
---
200 करोड़ अटके हुए
रोडटेप स्कीम को इस वर्ष पहली जनवरी से लागू माना जाएगा लेकिन जोधपुर के हैण्डीक्राफ्ट सहित अधिकतर वस्तुओं पर प्रोत्साहन राशि घटा दी गई है। इसके अलावा निर्यातकों को एमईआइएस स्कीम की प्रोत्साहन राशि भी पिछले कई महीनों से नहीं मिल पाई है। केंद्र सरकार ने निर्यात प्रोत्साहन राशि के रूप में 9 हजार करोड़ रुपए देने की घोषणा की थी। जोधपुर के निर्यातकों को एमईआइएस में 200 करोड़ रुपए मिलने थे। लेकिन कोरोना संकट के बीच निर्यातकों को मिलने वाली एमईआइएस प्रोत्साहन राशि भी अभी तक नहीं मिली है।
-
नई स्कीम की घोषणा में प्रोत्साहन की दर पुरी तरह घटाने से जोधपुर के निर्यातको में रोष है । जोधपुर के निर्यातकों की एमईआइएस प्रोत्साहन राशि लम्बे समय से अटकी पड़ी है, जिससे उनकी वर्किंग केपिटल ब्लॉक हो गई है । सरकार से निर्यात को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन की दर बढ़ाने का आग्रह करेंगे।
डॉ भरत दिनेश, अध्यक्ष
जोधपुर हैण्डीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3AVsotc
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment