RAILWAY--डीआरएम ने किया झण्डारोहण

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
जोधपुर रेल मंडल की ओर से स्वतंत्रता दिवस समारोह रविवार को रेलवे स्टेडियम जोधपुर में मनाया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पाण्डेय ने ध्वजारोहण किया व राष्ट्रगान हुआ। इस अवसर पर रेलवे सुरक्षा बल, जिला रोवर्स, सेन्ट जोन एम्बुलेन्स की ओर से सलामी दी गई। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम कोविड-19 महामारी की परिस्थितियों को देखते हुए बचाव के विशेष उपायों का कड़ाई से पालन करते हुए मनाया गया। ध्वजारोहण के बाद मण्डल रेल प्रबन्धक पाण्डेय ने रेलवे सुरक्षा बल, जिला रोवर्स, सेन्ट जोन एम्बुलेन्स परेड़ का निरीक्षण किया।इस दौरान पाण्डेय ने अपने संबोधन में देश की 75वें स्वतंत्रता दिवस पर सबको बधाई दी। उन्होंने देश की 75वीं आजादी के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे अमृत उत्सव की जानकारी, खादी को प्रमोट करने के लिए रेलवे स्टेशन पर लगी खादी स्टॉल आदि की जानकारी दी। मण्ड़ल रेल प्रबन्धक व अधिकारियों ने गुब्बारें छोड़ें। कार्यक्रम में रेलवे अधिकारी-कर्मचारी व उनके परिजन मौजूद थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2VQ6s3O
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment