CITY SPORTS---ईश्वर ने बैडमिंटन में राष्ट्रीय स्तर पर जीता स्वर्ण

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
शिमला (हिमाचल प्रदेश) में आयोजित नेशनल ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता में ईश्वरसिंह ने राष्ट्रीय स्तर स्वर्ण पदक जीता। ईश्वर ने राजस्थान का नेतृत्व करते हुए दिल्ली और राजस्थान के बीच खेले गए फ ाइनल मुकाबले में राजस्थान ने दिल्ली को 21-13 व 21-17 से जीत हासिल की

-----

पदक जीतकर लौटने पर शिप्रा का स्वागत
जोधपुर।
राष्ट्रीय जूनियर मुक्केबाजी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाली शिप्रा राठौड़ का रविवार को जोधपुर लौटने पर स्वागत किया गया। जोधपुर मुक्केबाजी संघ के सचिव पीएस शेखावत ने बताया कि सोनीपत में आयोजित चौथी जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में शिप्रा ने कांस्य पदक अर्जित किया। शिप्रा के जोधपुर पहुंचने पर स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। शिप्रा के कोच विनोद आचार्य ने बताया कि शिप्रा का संघ, विभिन्न खेल संगठनों व खेलप्रेमियों ने ढोल थाली से स्वागत किया।

--------
आयकर अपीलीय ट्रिब्यूनल की टूरिंग बेंच 9 से
जोधपुर।
आयकर अपीलेट ट्रिब्यूनल की बेंच 9 अगस्त से जोधपुर में आयकर से संबंधित लंबित प्रकरणों के लिए सुनवाई की जाएगी। आईटीआर के अध्यक्ष पीएम चौपड़ा ने बताया कि आयकर अपीलीय अधिकरण के प्रेसिडेंट डॉ पीपी भट्ट की ओर से जारी ऑर्डर अनुसार जोधपुर, उदयपुर, बीकानेर, उदयपुर व भीलवाड़ा संभाग के सभी प्रकरणों की सुनवाई की जाएगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3flMfsV
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment