न्यायिक अधिकारी के सूने मकान में चोरी, सीसीटीवी फुटेज में हुए कैद

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. महामंदिर थानान्तर्गत बीजेएस के हनवंत ए में न्यायिक अधिकारी के सूने मकान के ताले तोडक़र चोरों ने चांदी व जेवर और दस हजार रुपए चुरा लिए।
पुलिस के अनुसार हनवंत ए निवासी आरजेएस शिवदान चौधरी उदयपुर में पदस्थापित हैं। गत ३० जुलाई की देर रात पड़ोसी ने उन्हें मकान में चोरी की सूचना दी। न्यायिक अधिकारी ने रिश्तेदार अनिल शर्मा को सूचना दी। अनिल मौके पर पहुंचे तो ताले टूटे हुए थे। सामान बिखरा पड़ा था। दूसरे दिन न्यायिक अधिकारी घर लौटे। मकान को चेक करने पर अलमारी में रखे तीस-पैंतीस तोला चांदी व जेवर, दस हजार रुपए और अन्य कीमती घरेलू सामान गायब था। पुलिस ने मौका मुआयना किया। सीसीटीवी फुटेज में लम्बे कद के दो युवक २९ जुलाई तडक़े ३.५९ बजे घर में घुसकर चोरी कर ४.३३ बजे लौटते नजर आए हैं।

मण्डोर ओवरब्रिज के पास अमरपुरा निवासी रिश्तेदार अनिल शर्मा की तरफ से चोरी का मामला दर्ज किया गया। फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।


दो मकानों में सेंध, आभूषण व रुपए चोरी
जोधपुर.मण्डोर थानान्तर्गत बनाड़ रोड मिरासी कॉलोनी के दो मकानों में चोरों ने सेंध लगाकर लाखों के आभूषण व हजारों रुपए चुरा लिए। पुलिस के अनुसार निजी अस्पताल के पीछे मिरासी कॉलोनी निवासी अशोक पुत्र दीनाराम पंवार की तरफ से चोरी की संयुक्त एफआइआर दर्ज की गई है। आरोप है कि रविवार रात चोर उसके मकान में घुसे और मोबाइल चुरा लिया। वहीं, पड़ोसी सिकंदर के मकान से चोरों ने लोहे के बक्से का ताला तोडक़र सोने की कण्ठी, बोरिया, कड़ला व १८ हजार रुपए चुरा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

दुकान से सामान चोरी
उधर, राजीव गांधी नगर थानान्तर्गत मां वैष्णो विहार स्थित दुकान का ताला तोडक़र चोरों ने बीड़ी, सिगरेट, खाद्य सामग्री व सौन्दर्य प्रसाधन के सामान और गल्ले से कुछ राशि चुरा ली। दुकान संचालक जयकुमार पुत्र भगवानदास सिंधी की तरफ से चोरी का मामला दर्ज किया गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3CexDFx
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment