ट्रक ने पैदल महिला यात्रियों को कुचला, एक की मौत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.

जिले के झंवर थानान्तर्गत बाड़मेर रोड धवा गांव के पास तेज रफ्तार व लापरवाही से आए ट्रक की चपेट से पैदल जत्थे में शामिल एक महिला श्रद्धालु की मृत्यु और दो अन्य महिलाएं गंभीर घायल हो गईं। दुर्घटना करने वाले ट्रक का पता नहीं लग पाया।

पुलिस के अनुसार न्यू पाली रोड पर भगत की कोठी निवासी भगवती देवी (55) पत्नी अमरसिंह चौहान क्षेत्र की कुछ महिलाओं व पुरुषों के साथ बाड़मेर जिले में जसोल स्थित माजीसा मंदिर के दर्शन करने के लिए पैदल ही घर से रवाना हुईं थी। श्रद्धालुओं का जत्था सुबह 9.15 बजे बाड़मेर सीमा से कुछ पहले धवा गांव के पास पहुंचा, जहां तेज रफ्तार व लापरवाही से आए ट्रक ने सड़क किनारे चल रही जत्थे में शामिल तीन महिलाओं को कुचल दिया। तीनों गंभीर घायल हो गईं। जत्थे में शामिल लोगों ने गंभीर हालत में तीनों को मथुरादास माथुर अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया, जहां भगवती देवी की मृत्यु हो गई। जबकि कुसुलता व मुनेश कंवर बेहोश हैं। उधर, हादसे के बाद चालक ट्रक को भगा ले गया। मृतका के पुत्र भंवरसिंह की तरफ से ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंपा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37xPCcb
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment