जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों ने दिखाया दमखम

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
स्प्रिंट आर्चरी एकेडमी के तत्वावधान में जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता शिकारगढ़ में आयोजित की गई। समापन समारोह के मुख्य अतिथि शारीरिक शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष हापुराम चौधरी ने विजेता खिलाडिय़ों को पदक पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया। तीरंदाजी प्रशिक्षक घनश्याम खींची ने बताया कि 10, 14, 17 व 19 आयु वर्ग (छात्र व छात्रा) जिसमें 30 और 10 मीटर इंडियन राउंड और 70 मीटर रिकर्व राउंड इवेंट का आयोजन कराया गया।
परिणाम इस प्रकार रहे-
- 10 मीटर इंडियन राउंड छात्र वर्ग में भविष्यकुमार वैष्णव पहले व छात्रा वर्ग में मनु पहले व लव्या दूसरे स्थान पर रही।
- 14 वर्ष छात्र वर्ग 30 मीटर इंडियन राउंड में कीर्तनकिशोर सोनी पहले, अहमद दूसरे व शोभित तीसरे स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में 20/30 मीटर में एकता वैष्णव पहले, महक दूसरे स्थान पर रही।
- 17 वर्ष छात्र वर्ग 30/ 40 मीटर इंडियन राउंड में अमरदीप पहले, अहमद दूसरे व कीर्तनकिशोर तीसरे स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में 30/40 मीटर इंडियन राउंड में युक्ता पहले स्थान पर रही।
- 19 वर्ष रिकर्व राउंड छात्र वर्ग 70 मीटर हितेश जैन पहले व कृष्णपाल दूसरे स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में लक्षिता परिहार पहले स्थान पर रही।
---



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3lrBqtb
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment