जयपुर फूट यूएसए चेयरमैन भंडारी को कम्युनिटी लीडर ऑफ द इयर अवार्ड

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
जयपुर फूट यूएसए के चेयरमैन और प्रवासी राजस्थानी प्रेम भंडारी को कोरोनाकाल में किए गए उनके सेवा कार्यों के लिए नारकोटिक एनफोर्समेंट ऑफिसर्स एसोसिएशन की ओर से कम्युनिटी लीडर ऑफ द इयर अवार्ड से न्यूजर्सी में सम्मानित किया जाएगा। सिविलियन अवार्ड चेयरमैन अल्बर्ट जसानी ने बताया 2 सितम्बर को होने वाले वार्षिक कार्यक्रम में यह सम्मान दिया जाएगा। भारत और अमरीका में कोरोनाकाल में किए सेवा कार्यों के लिए उन्हें यह सम्मान दिया जाएगा। इस संस्थान को 1969 में शुरू किया गया था। भंडारी ने ही जोधपुर श्वास बैंक की स्थापना के समय पहली मदद करते हुए 21 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेजे थे, इनके सहयोग से ही श्वास बैंक शुरू हो पाया। इसके बाद उन्होंने पूरे हिंदुस्तान में सैकड़ों की संख्या में ऑक्सीजन कंसंटे्रटर की सेवा उपलब्ध करवाई।

ओसीआई कार्ड व वंदेभारत मिशन में भी भूमिका
भंडारी ने ओवरसीज कार्ड ऑफ इंडिया (ओसीआई) में भी अव्यवहारिक नियमों व दस्तावेजों की अनिवार्यता समाप्त करने में अहम भूमिका निभाई। इससे विदेशों में रह रहे लाखों प्रवासियो को राहत मिली है। भंडारी ने पत्रिका से बातचीत में बताया कि ओसीआई कार्ड में सरलीकरण के लिए विदेश सचिव हर्षवर्धन सिंगला और गृह सचिव अजयकुमार भल्ला ने काफी मदद की। इसके लिए इन्होंने इन दोनों सचिव भल्ला व सिंगला के साथ भारत सरकार का भी आभार जताया। भंडारी ने वंदे भारत मिशन में भी सक्रिय योगदान दिया।

जयपुर फुट यूएसए चेयरमैन प्रेम भंडारी अमरीका में वंदे भारत मिशन के तहत एयरपोर्ट पर लोगों की मदद करते हुए।

जयपुर फुट यूएसए चेयरमैन प्रेम भंडारी अमरीका में वंदे भारत मिशन के तहत एयरपोर्ट पर लोगों की मदद करते हुए।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2WpHKqQ
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment